गुरु शिखर
अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी / From Wikipedia, the free encyclopedia
गुरु शिखर, राजस्थान के अरबुदा पहाड़ों में एक चोटी है जो अरावली पर्वतमाला का उच्चतम बिंदु है। यह 1722 मीटर (5649.60 फीट) की ऊंचाई पर है।[1] माउंट आबू से १५ किलोमीटरदूर गुरु शिखर अरावली पर्वत शृंखला के साथ ही राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी है। पर्वत की चोटी पर बने इस मंदिर की शांति दिल को छू लेती है। मंदिर की भवन सफेद रंग का है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय को समर्पित है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर पीतल की घंटी है जो माउंट आबू को देख रहे संतरी का आभास कराती है। गुरु शिखर से नीचे का दृश्य बहुत ही सुंदर दिखाई पड़ता है।
सामान्य तथ्य गुरू शिखर, उच्चतम बिंदु ...
गुरू शिखर | |
---|---|
Guru Shikhar | |
गुरू शिखर से लिया गया अरावली पर्वतमाला का एक दृश्य | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 1,722 मी॰ (5,650 फीट) |
निर्देशांक | 24°38′59.5″N 72°46′34.5″E |
भूगोल | |
मातृ श्रेणी | अरबुदा पर्वत, अरावली पर्वतमाला |
बंद करें