![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5d/President_Giani_Zail_Singh_presenting_World_Billiards_Championship_Cup_to_Geet_Sethi_at_Taj_Palace_Hotel.jpg/640px-President_Giani_Zail_Singh_presenting_World_Billiards_Championship_Cup_to_Geet_Sethi_at_Taj_Palace_Hotel.jpg&w=640&q=50)
गीत सेठी
भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत के गीत श्रीराम सेठी (जन्म 17 अप्रैल 1961)[1] इंग्लिश बिलियर्ड्स के एक पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनका 1990 के अधिकांश दशक में इस खेल में प्रभुत्व रहा था। वे स्नूकर (एक्स-प्रो) के भी उल्लेखनीय शौकिया (एमेच्योर) खिलाड़ी हैं। वे छह बार पेशेवर स्तर और तीन बार शौकिया वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुके हैं और इंग्लिश बिलियर्ड्स में उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।[2][1] उन्होंने प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की स्थापना की जो भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाली एक संस्था है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5d/President_Giani_Zail_Singh_presenting_World_Billiards_Championship_Cup_to_Geet_Sethi_at_Taj_Palace_Hotel.jpg/640px-President_Giani_Zail_Singh_presenting_World_Billiards_Championship_Cup_to_Geet_Sethi_at_Taj_Palace_Hotel.jpg)