गबा म चे
From Wikipedia, the free encyclopedia
गबा म चे (अर्थ: दुनिया के अंत तक, बर्मी: ကမ္ဘာမကျေ, अंग्रेज़ी: Kaba Ma Kyei) म्यानमार (भूतपूर्व नाम: बर्मा) का राष्ट्रगान है। इसके बोल और लय दोनों साया तिन द्वारा रचे गए थे और 1947 में इसे बर्मा का राष्ट्रगान चुना गया। 2008 के म्यानमारी संविधान के अंतर्गत 'गबा म चे' के पहले भाग को पारंपरिक बर्मी संगीत के साथ और दूसरे भाग को पाश्चात्य शैली में गया जाता है। बर्मा में रिवाज है कि राष्ट्रगान गाने वाले उस पूरा करने के बाद कमर झुकाकर उसके प्रति सम्मान दिखाते हैं।[1]