गन्धर्व
From Wikipedia, the free encyclopedia
गन्धर्व स्वर्ग में रहने वाले देवताओं की प्रजाति है। यह भारतीय संगीतज्ञ के रूप में जाने जाते हैं, गंधर्वराज पुष्पदंत इंद्र की सभा के गायक थे।
मुख्यत: गन्धर्व का हिन्दू धर्म तथा बौद्ध धर्म से संबंध है। जैन धर्म में गन्धर्व शब्द का उपयोग तीर्थंकर कुंथनाथ से जोड़कर किया गया।[1]
गन्धर्व समुदाय
विश्व के लगभग 100 देशों में रहते हैं किंतु सर्वाधिक जनसंख्या भारत देश में ही निवास करते हैं। वर्तमान गन्धर्व समाज विभिन्न जातिगत खण्डों में बटे हुए हैं जैसे गांडा, गण्डवा, डोम, डोमार, डम्ब, डोम्ब, ढोली, बजनिया, मोहरिया, तुरी, ढाकी, होसी, मिरासी, वादयकर, नट, नटवा, नटी, बागची, बाजगिर, गन्धर्व, गंधर्ब, गन्धर्वभा, गन्धर्भा आदि।
गन्धर्व संस्कृति
गन्धर्व अपनी मूल प्राचीन संस्कृति परम्परा गायन, वादन एवं नृत्य का परिपालन करते हैं यदि हम इसे उनकी जीविकोपार्जन का मूल स्रोत कहे तब भी अतिश्योक्ति नही होगी।
महान गन्धर्व सम्राटों के नाम व स्थान :-
1. पृथ्वीपति सम्राट नरहरि (कैवर्तिका/कलिंग)
2. सम्राट चन्द्रप्रदुमन (बोलांगीर, ओडिशा)
3. महारानी मल्लिका (मलकानगिरी, ओडिशा)
4. महारानी मृगरश्मी (डोमिनगढ़, उत्तरप्रदेश)
5. सम्राट बज्रबाहु (कुचीपुर, झारखण्ड)
6. सम्राट सुमेरध्वज (भीलवाडा, राजस्थान)
7. सम्राट ब्रह्मदत्त (गंधर्वपुरी, मध्यप्रदेश)
8. सम्राट भीमबाहुक (मगध, बिहार)
9. सम्राट वृषकेतू (मालवा, मध्यप्रदेश/राजस्थान)
10. सम्राट सर्पकेतु (गांधार, अफगानिस्तान)
11. सम्राट मणिकूच (आर्याना, ईरान)
12. सम्राट गन्दकुम्ब (यूगांडा, अफ्रीका महाद्वीप)
13. सम्राट अणिकेत (पुरुक्ष, इजरायल)
14. सम्राट प्रत्यूष (विदर्भ, नागपुर/महाराष्ट्र)
15. सम्राट चित्रकाल (ऋषिकेश, हरिद्वार)
16. सम्राट तुंगनाथ (भक्तपुर, नेपाल)
17. सम्राट यशोवर्धन (बाली, इंडोनेशिया)
18. सम्राट करक्षकांत (मिस्र, इजिप्ट)
19. सम्राट भुजबल्लभ (दण्डकारण्य, छत्तीसगढ़)
20. सम्राट वक्रमुख (वटाकट, राजस्थान)
ऐसे हजारों गन्धर्व सम्राट हुए जिन्होंने सम्पूर्ण सँसार में राज सत्ता स्थापित किया किन्तु दुर्भाग्य है की हमारा गन्धर्व गौरव मनुवाद के छल प्रहार से ध्वस्त हो गया।