Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गटिङेन विश्वविद्यालय, जर्मनी के गोटिंगेन शहर में स्थित एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1734 में ग्रेट ब्रिटेन के राजा और हनोवर के इलेक्टर जॉर्ज द्वितीय द्वारा हुई थी। 1737 में कक्षाएं शुरू हुईं। यह विश्वविद्यालय प्रबुद्धता के आदर्शों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। यह लोअर सेक्सनी राज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय और छात्र नामांकन (लगभग 31,600) की दृष्टि से सबसे बड़ा विश्वविद्याल्य है।
जॉर्ज ऑगस्त विश्वविद्यालय गटिङेन | |
---|---|
Georg-August-Universität Göttingen | |
अंग्रेज़ी नाम: Universitas Regiæ Georgiæ Augustæ | |
आदर्श वाक्य: | In publica commoda (लैटिन)[1] |
स्थापित | 1734 |
प्रकार: | सार्वजनिक |
अध्यक्ष: | रीनहार्ड जॉन (Reinhard Jahn) |
विद्यार्थी संख्या: | 31,619 (2017–2018)[2] |
डॉक्ट्रेट: | 765 (2017) |
अवस्थिति: | गोटिंगेन , (जर्मनी), लोवर सैक्सोनी (सैक्सोनी|लोअर सैक्सोनी), जर्मनी |
परिसर: | युनिवर्सिटी टाउन |
मुख्य रंग: | सादा गहरा नीला [3] |
सम्बन्धन: | जर्मनी के उत्कृष्ट विश्वविद्यालय कोइम्ब्रा समूह यू15 यूविस यू4 नेटवर्क यूरोपीय अनुसन्धान-विशिष्ट विश्वविद्यालय |
जालपृष्ठ: | www.uni-goettingen.de |
Georg-August-Universität_Göttingen_Logo.svg |
यह जर्मनी के ऐतिहासिक और पारंपरिक संस्थानों में से एक है। कई प्रसिद्ध व्यक्ति इस विश्वविद्याल्य में अध्ययन-अध्यापन किए हैं। अक्टूबर 2020 तक, 44 नोबेल पुरस्कार विजेता, गोटिंगेन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, संकाय सदस्य या शोधकर्ता के रूप में संबद्ध रहे हैं।
गौटिंगेन विश्वविद्यालय पहल जर्मन विश्वविद्यालयों की उत्कृष्टता पहल, द्वारा समर्थित था। सम्प्रति यह यू 15 समूह नामक जर्मनी के प्रमुख अनुसन्धान विश्वविद्यालयों का सदस्य है। यह यूरोप की प्रमुख अनुसन्धान विश्वविद्यालयों के समूह "Coimbra समूह" का भी सदस्य है। इस विश्वविद्यालय का पुस्तकालय जर्मनी के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है जिसमें ९० लाख से अधिक संचार इकाइयाँ हैं। इसका नाम "गटिङेन राज्य एवं विश्वविद्यालय पुस्तकालय" है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.