Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
खाचरियावास ग्राम सीकर से दक्षिण पूर्व दिशा में, सीकर से 65 किमी दूरी पर स्थित है। यह एक ग्राम पंचायत मुख्यालय है। [1]
खाचरियावास खाचरियावास | |
---|---|
देश | भारत |
राज्य | राजस्थान |
जिला | सीकर |
शासन | |
• सभा | पंचायत |
ऊँचाई | 435.24 मी (1,427.95 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 6,817 |
भाषा | |
• राजकीय | हिन्दी |
• मातृ | मारवाड़ी |
समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+५:३०) |
पिन | 332001 |
दूरभाष कोड | 91-1577 |
वाहन पंजीकरण | आरजे-23 |
निकटतम शहर | सीकर |
सीकर से दूरी | 65 किलोमीटर (40 मील) (भूमि) |
जयपुर से दूरी | 80 किलोमीटर (50 मील) (भूमि) |
ग्रीष्मकालीन औसत तापमान | 46-48 °C |
शीतकालीन औसत तापमान | 0-1 °C |
कुल परिवारों की संख्या 1127 है। गाँव में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की आबादी 977 है जो गाँव की कुल जनसंख्या का 14.33 % है। गाँव का औसत लिंग अनुपात 961 है जो राजस्थान राज्य के औसत 928 से अधिक है। जनगणना के अनुसार खाचरियावास के लिए बाल लिंग अनुपात 879 है, जो राजस्थान के औसत 888 से कम है।[2]
सीकर से दक्षिण दिशा में 27.239863, 75.289339 निर्देशांक पर स्थित है। ग्राम का कुल क्षेत्रफल 1279 हेक्टेयर है। [3]
खाचरियावास सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील का एक गाँव है! यह एक मध्यम विकाशशील गाँव है ! इस गाँव को भैरो सिंह शेखावत,बिशनसिंह शेखावत,जितेंद्र सिंह शेखावत,राजेन्द्र सिंह शेखावत खाचरियावास और प्रताप सिंह खाचरियावास के गाँव के नाम से भी जान जाता है !
इस गाँव में हिन्दू और मुसलमान और जैन धर्मो के लोग निवास करते है! यहाँ पर लगभग सभी जातियों के लोग रहते है ! इस गाँव में सब से ज्यादा राजपुत जाति के लोग है, इसके अतिरिक्त जाट, ब्रह्मण, मीणा, हीर, रैगर, नायक, बलाई आदि जातियों के लोग रहते है !
यह गाँव मुख्यतया कृषि प्रधान गाँव है, गाँव की ज़मीन का ६० फ़ीसदी भाग मैदानी है और शेष भाग रेगिस्तानी है ! कृषि मैदान और रेगिस्तान दोनों भागो में की ज़ाती है ! गाँव के दक्षिणी भाग में एक छोटा जंगल है !
शिक्षा की दृष्टि से भी यह एक विकसित क्षेत्र है, इस गाँव में छह राजकीय प्राथमिक विद्यालय, एक राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं चार निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय है !
यहाँ एक विकसित राजकीय रेफेरल चिकित्सालय है ! यह अस्पताल आस-पास के क्षेत्र में सबसे बड़ा अस्पताल है, यहाँ पर अन्य सभी गाँवों के छोटे अस्पतालों से मरीज़ रेफर किये जाते है !
यातायात की यहाँ पर काफी अच्छी सुविधाए है ! जयपुर और सीकर का मिडवे होने से यहाँ पर रोडवेज़ और निजी बसों की अच्छी सुविधाए है सड़को की हालत भी अच्छी है !
मंदिरों एवं धार्मिक स्थल भी गाँव महत्वपूर्ण स्थान रखते है ! यहाँ मुख्यतया हनुमान जी, शिव जी और ठाकुर जी के मंदिर है !
खाचरियावास | |
---|---|
निर्देशांक: 27°14′23″N 75°17′21″E |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.