Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कबेक या केबेक कनाडा का पूर्व-मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह कनाडा का एकमात्र प्रान्त है जहाँ फ़्रान्सीसी भाषी लोग बहुमत में हैं और जहाँ प्रान्तीय स्तर पर केवल फ़्रान्सीसी आधिकारिक भाषा है। कबेक, कनाडा का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है और देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक विभाग है; केवल नूनावूत क्षेत्र बड़ा है। यह पश्चिम में ओण्टारियो, जेम्स खाड़ी और हडसन खाड़ी से घिरा हुआ है, उत्तर में हडसन जलसन्धि और उंगावा खाड़ी से, पूर्व में सेंट लौरेंस नदी और न्यूफ़नलैण्ड और लैब्राडोर और न्यू ब्रन्स्विक प्रान्तों से घिरा हुआ है। दक्षिण की ओर यह अमेरिकी राज्य मेन, न्यू हैम्पशायर, वरमॉण्ट और न्यूयार्क से घिरा हुआ है। इस प्रान्त की समुद्री सीमाएं नूनावूत, प्रिन्स एड्वर्ड द्वीप और नोवा स्कोश्या से भी लगती हुई हैं।[1][2][3]
कबेक Québec | |||||
| |||||
ध्येय: Je me souviens (हिन्दी: मुझे स्मरण है) | |||||
राजधानी | कबेक नगर | ||||
---|---|---|---|---|---|
सबसे बड़ा नगर | मॉण्ट्रियल | ||||
सबसे बड़ा महानगर | वृहद्तर मॉण्ट्रियल | ||||
आधिकारिक भाषा(एँ) | फ्रांसीसी | ||||
क्षेत्रीयता | कीबैक्वा - यह फ़्रान्सीसी में कीबैक प्रान्त के लोगों को कहा जाता है। अंग्रेजी में क्वी'बैकर कहा जाता है। | ||||
सरकार | |||||
लेफ्टिनेण्ट-गवर्नर | पीयर दुशेसिन | ||||
प्रीमीयर | फिलिप कुल्लार्ड ( कबेक उदारवादी) | ||||
संघीय प्रतिनिधित्व | कनाडियाई सन्सद में | ||||
हाउस सीटें | ७५ | ||||
सीनेट सीटें | २४ | ||||
परिसंघ | १ जुलाई १८६७ (प्रथम, ओण्टा., नोस्कॉ., नब्रु. के साथ) | ||||
क्षेत्रफल | २रा स्थान | ||||
कुल | 1,542,056 कि॰मी2 (595,391 वर्ग मील) | ||||
भूमि | 1,365,128 कि॰मी2 (527,079 वर्ग मील) | ||||
जल (%) | 176,928 कि॰मी2 (68,312 वर्ग मील) (११.५%) | ||||
जनसंख्या | २रा स्थान | ||||
कुल (२०१०) | ७८,८६,१०८ (अनुमा.) | ||||
घनत्व | 5.63/किमी2 (14.6/वर्ग मील) | ||||
जीडीपी | २रा स्थान | ||||
कुल (२००६) | २८५.१५८ अरब C$ | ||||
प्रति व्यक्ति | ३७,२७८ C$ (१०वां) | ||||
संक्षेपण | |||||
डाक | QC | ||||
ISO 3166-2 | CA-QC | ||||
समय मण्डल | यूटीसी−५, −४ | ||||
डाक कोड उपसर्ग | G, H, J | ||||
फूल | Blue Flag Iris | ||||
वृक्ष | पीला सनौबर | ||||
पक्षी | हिम उल्लू | ||||
जालस्थल | www.gouv.qc.ca | ||||
रैंकिंग में सभी प्रान्त और क्षेत्र सम्मिलित हैं |
कबेक पूर्वी कैनाडा का सबसे प्राचीन, बड़ा और फ्रांसीसी उद्भव का प्रांत है। क्षेत्रफल : ५,९४,८६० वर्ग मील, जिसमें भूमि ५,२३,८६० वर्ग मील तथा जल ७१,००० वर्ग मील है। इस प्रांत पर फ्रांसीसी संस्कृति की छाप है। इसके तीन प्राकृतिक विभाग हैं:
२,१०० मील लंबी, जल यातायात के लिये सेंट लौरेंस नदी आदर्श है तथा सेंट फ्रैंसिस, सेंट लुई और सेंट पीटर प्रसिद्ध झीलें है। १,२२५ मील लंबे और ९७५ मील चौड़े विशाल क्षेत्र के कारण विविध जलवायु हैं। ताप ३६ डिग्री सें. से ऊँचा नहीं जाता। सेंट लारेंस घाटी में पालामुक्त १६० दिन होते हैं। काफी भाग में हिमवर्षा होती है। कैनाडा के कृषि उत्पादनों का १४% इस प्रांत में होता है।
रिज़का (alfalfa), आलू, चुकंदर, जौ, जई, गेहूँ, मटर, सेम, तंबाकू और गन्ने की खेती होती है। पशुपालन, मत्स्याखेट, मुर्गीपालन दुग्धउद्योग, मधुमक्षी पालन यहाँ के उद्यम हैं। कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं। जंगलों पर आधारित समूर (Fur), कागज तथा लुगदी उद्योग और इमारती लकड़ियों के पेशे में काफी लोग लगे हैं। दुनियाँ की १/३ लुगदी और १/४ अखबारी कागज यहाँ बनाया जाता है। लैब्रेडार में लोहे के अयस्क की योजना, बर्सीमी (Bersinies) नदी पावर प्लांट स्कीम तथा गैस्पे प्रायद्वीप में ताँबे के उद्योग प्रसिद्ध हैं। मुद्रणयंत्रों, रासयनिक और खाद्य पदार्थो, इस्पात तथा मादक पदार्थो का उत्पादन किया जाता है। पर्यटक उद्योग भी विकसित है। कैनाडा की जलविद्युत शक्ति का आधा भाग कबेक में उत्पन्न होता है। कबेक का मनोहर राष्ट्रोद्यान (National Park) २,००० वर्ग मील में फैला हुआ है। यहाँ का प्रसिद्ध नगर मांट्रियल है। यहाँ ८२ प्रतिशत फ्रांसीसी, १२ प्रतिशत अंग्रेज, शेष अन्य प्रवासी लोग हैं।
प्रांत की राजधानी का नाम भी 'क्विबेक' है। इसके उत्तर में सेंट चार्ल्स नदी और दक्षिण में सेंट लारेंस बहती है। समुद्री से ८०० मील दूर स्थित होने पर भी यह प्रसिद्ध नदी बंदरगाह है। यहाँ सरकारी भवन, विश्वविद्यालय, प्रसिद्ध स्मारक तथा प्राचीन इमारतें हैं। जूते, कपडे, इंर्ट, चमड़े की सफाई और मुद्रण प्रमुख व्यवसाय हैं। यहाँ से वस्त्र, कागज और अनाज का निर्यात होता है।
कबेक की आधिकारिक भाषा फ़्रान्सीसी है और यह कनाडा का एकमात्र प्रान्त है जो मुख्यतः फ़्रान्सीसी-भाषी है, जहाँ २००६ की जनगणना के अनुसार ८०.१% लोग प्रथम भाषा के रूप में फ़्रान्सीसी भाषा बोलते हैं और कुल मिलाकर ९५% फ़्रान्सीसी भाषा बोल सकते हैं जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाषी सम्मिलित हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.