![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Andrey_Galatsan_and_comrades.jpg/640px-Andrey_Galatsan_and_comrades.jpg&w=640&q=50)
कॉमरेड
From Wikipedia, the free encyclopedia
कॉमरेड (comrade) अपने शाब्दिक अर्थ के रूप में 'साथी', 'सहकर्मी' या 'सहायक' के बराबर है। यह स्पैनिश और पुरतुगाली भाषा के शब्द camarada से निकलता है[1], जो लातीनी भाषा के शब्द camera से लिया गया है जिसका अर्थ 'कक्ष' या 'कमरा' है। राजनीति के क्षेत्र में इसका प्रयोग फ़्राँसीसी क्रांति के बाद शुरू हुआ है[2], जब इसका प्रयोग कामगारों और साम्यवादियों के बीच एक दूसरे के लिए प्रयोग किया जाने लगा। रूसी क्राँति के पश्चात पश्चिमी दुनिया में यह मूल रूप से तेज़ी से फैलती और दुनिया पर छाने जा रही साम्यवादी लहर से जोड़कर देखा जाने लगा। परंतु कुछ जगहों पर इसका ग़लत प्रयोग रूसी भाषियों के लिए भी किया जाता है, जो अनुचित है क्योंकि रूसी कॉमरेड के बजाए तोवारिश साँचा:Wikt-lang (साँचा:Wikt-lang) शब्द का प्रयोग करते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Andrey_Galatsan_and_comrades.jpg/640px-Andrey_Galatsan_and_comrades.jpg)