Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कैनरी द्वीपसमूह स्पेन द्वारा नियंत्रित द्वीपों का एक समूह है जो अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय है, जो लगभग एक राज्य जैसा दर्जा रखता है। इस द्वीपसमूह में (बड़े से छोटे) यह द्वीप आते हैं: तेनरीफ़ (Tenerife), ग्रान कानारिया (Gran Canaria), फ़्वेरतेवेन्तूरा (Fuerteventura), लान्सारोते (Lanzarote), ला पाल्मा (La Palma), ला गोमेरा (La Gomera), एल ईएर्रो (El Hierro), ला ग्रासीओसा (La Graciosa), आलेग्रान्सा (Alegranza), मोन्तान्या क्लारा (Montaña Clara), रोके दॅल एस्ते (Roque del Este), रोके दॅल ओएस्ते (Roque del Oeste) और इस्ला दे लोबोस (Isla de Lobos)।
इस प्रदेश की दो राजधानियाँ हैं: तेनरीफ़ के द्वीप पर स्थित सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ (Santa Cruz de Tenerife) और ग्रान कानारिया द्वीप पर स्थित लास पालमास दे ग्रान कानारिया (Las Palmas de Gran Canaria)। तेनरीफ़ पर पिको देल तेइदे (Pico del Teide) नाम का ज्वालामुखी स्थित है जो आकार में विश्व का तीसरा सब से बड़ा ज्वालामुखी है।[1]
मनुष्यों के आगमन से पहले इन द्वीपों पर कुछ अद्भुत जानवर रहा करते थे, जिनमें एक तीन फ़ुट बड़ी छिपकली और एक किलो के वज़न वाला दुम-से-सिर तक एक मीटर से भी लम्बा चूहा शामिल थे। इन द्वीपों पर फ़ोनीशिया, प्राचीन यूनान और कार्थेज जैसी प्राचीन सभ्यताओं के नाविक कभी-कभी आ जाते थे। रोमन इतिहासकारों का मानना है कि उनके नाविकों को यहाँ मनुष्यों के कोई निशान नहीं मिले, जबकि कार्थेज के नाविकों का कहना था के उन्होने यहाँ बड़ी इमारतों के खण्डर देखे। जब यूरोप के लोग इन द्वीपों पर पहुँचे तो यहाँ उन्हें कुछ आदिवासी बसे हुए मिले, जिन्हें "गुआंचे" (Guanche) कहा जाने लगा। यह अभी अज्ञात है कि यह लोग इन द्वीपों पर कैसे पहुँचे और इनका इतिहास क्या है। आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) और भाषावैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि कुछ गुआंचे लोग उत्तर अफ़्रीका में रहने वाले बर्बर लोगों से सम्बंधित थे।[2]
महत्वपूर्ण बात यह है कि, पूजा कि वर्जिन कैंडेलेरिया (Virgen de Candelaria) कैनरी द्वीप के संरक्षक संत के द्वीपसमूह में मौजूद है। हर साल तेनरीफ़ के द्वीप पर बासीलीक के लिए तीर्थ.[3] एक अन्य महत्वपूर्ण त्योहार आनंदोत्सव, सबसे महत्वपूर्ण है तेनरीफ़ में आयोजित किया जाता है.
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.