![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/5/5a/Cbse-logo-new.png/640px-Cbse-logo-new.png&w=640&q=50)
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
भारतीय संगठन / From Wikipedia, the free encyclopedia
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अंग्रेज़ी: Central Board of Secondary Education, संक्षेप में सीबीएसई) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय केन्द्रीय विद्यालय, १७६१ सरकारी विद्यालय, ५८२७ स्वतंत्र विद्यालय, ४८० जवाहर नवोदय विद्यालय और १४ केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं।[1] इसका ध्येय वाक्य है - असतो मा सद्गमय (हे प्रभु ! हमे असत्य से सत्य की ओर ले चलो।)[2][3] भारत सरकार ने भारतीय शिक्षा बोर्ड को आजादी के 75 वर्ष बाद पहली बार मान्यता दी है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड | |
---|---|
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन / सी.बी.एस.ई | |
![]() | |
सीबीएसई का प्रतीक चिह्न | |
आदर्श वाक्य: | असतो मा सद्गमय |
स्थापित | १९५२ |
प्रकार: | बोर्ड |
अध्यक्ष: | राहुल सिंह, (आई.ए.एस) |
अवस्थिति: | "शिक्षा केन्द्र", 2, सामुदायिक केन्द्र, प्रीत विहार, दिल्ली - 110092 |
सम्बन्धन: | यहां देखें |
जालपृष्ठ: | www.cbse.nic.in/ |