केदारनाथ नगर
From Wikipedia, the free encyclopedia
केदारनाथ (Kedarnath) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल मण्डल के रुद्रप्रयाग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले के मुख्यालय, रुद्रप्रयाग से 86 किमी दूर है। यह केदारनाथ धाम के कारण प्रसिद्ध है, जो हिन्दू धर्म के अनुयाइयों के लिए पवित्र स्थान है। यहाँ स्थित केदारनाथ मंदिर का शिवलिंग बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है, और हिन्दू धर्म के चारधाम और पंच केदार में गिना जाता है।।[1][2][3]
यह लेख कस्बे के बारे में है। मंदिर के लिए, केदारनाथ मंदिर देखें।
सामान्य तथ्य केदारनाथ Kedarnath, देश ...
केदारनाथ Kedarnath | |
---|---|
नगर | |
केदारनाथ बस्ती का दृश्य | |
निर्देशांक: 30.73°N 79.07°E / 30.73; 79.07 | |
देश | भारत |
प्रान्त | उत्तराखण्ड |
ज़िला | रुद्रप्रयाग ज़िला |
ऊँचाई | 3553 मी (11,657 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 612 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, गढ़वाली |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 246445 |
बंद करें