![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/Kumbhakarna.jpg/640px-Kumbhakarna.jpg&w=640&q=50)
कुम्भकर्ण
रामायण में उल्लेखित रावण के रामायण में उल्लेखित रावण के छोटे भाई / From Wikipedia, the free encyclopedia
कुम्भकर्ण रामायण के एक प्रमुख पात्र का नाम है। वह ऋषि व्रिश्रवा और राक्षसी कैकसी का पुत्र तथा लंका के राजा रावण का छोटा भाई था। कुम्भ अर्थात घड़ा और कर्ण अर्थात कान, बचपन से ही बड़े कान होने के कारण इसका नाम कुम्भकर्ण रखा गया था।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/Kumbhakarna.jpg/320px-Kumbhakarna.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c7/Kumbhakarna_in_war.jpg/640px-Kumbhakarna_in_war.jpg)
यह विभीषण और शूर्पनखा का बड़ा भाई था। बचपन से ही इसके अन्दर बहुत बल था, इतना कि एक बार में यह जितना भोजन करता था उतना कई नगरों के प्राणी मिलकर भी नहीं कर सकते थे। जब इनके पिता ने तीनों भाइयों को तपस्या करने के लिए कहा और भगवान ब्रह्मा जी ने इन्हें दर्शन दिए तो देवताओं ने माता सरस्वती से प्रार्थना की जब कुम्भकर्ण वरदान माँगे तो वे उसकी जिव्हा पर बैठ जाएँ। परिणाम स्वरूप जब कुम्भकर्ण इन्द्रासन माँगने लगा तो उसके मुख से इन्द्रासन की जगह निद्रासन (सोते रहने का वरदान) निकला जिसे ब्रह्मा जी ने पूरा कर दिया परन्तु बाद में जब कुम्भकर्ण को इसका पश्चाताप हुआ तो ब्रह्मा जी ने इसकी अवधि घटा कर एक दिन कर दिया जिसके कारण यह छः महीने तक सोता रहता फिर एक दिन के लिए उठता और फिर छः महीने के लिए सो जाता,परन्तु ब्रह्मा जी ने इसे सचेत किया कि यदि कोई इसे बलपूर्वक उठाएगा तो वही दिन कुम्भकर्ण का अन्तिम दिन होगा।
कुम्भकर्ण दिखने में बहुत ही ज्यादा बलशाली और भीमकाय था और आम लोगो से कई गुना ज्यादा भोजन करता था जिसका वर्णन रामचरितमानस में भी किया गया है| पुराणों के अनुसार कुम्भकर्ण अपने पूर्व जन्म में असुरराज हिरण्यकशिपु (रावण का पूर्व जन्म) का छोटा भाई हिरण्याक्ष था उस जन्म में उसका वध भगवान विष्णु के वाराह अवतार द्वारा हुआ था।