Loading AI tools
भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री व राजनेत्री हैं। वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वह अनुपम खेर की पत्नी हैं।
किरण खेर | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 16 मई 2014 | |
पूर्वा धिकारी | पवन कुमार बंसल |
जन्म | 14 जून 1955 पंजाब, भारत |
जन्म का नाम | किरण ठाकुर सिंह |
जीवन संगी | अनुपम खेर (1985–अब) गौतम बेरी (तलाक) |
बच्चे | सिकन्दर खेर (पहले पति गौतम बेरी से) |
व्यवसाय | अभिनय, राजनीति |
वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की।
किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण के जन्म के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ चला आया जहां उनका पालन-पोषण हुआ। किरण की आरम्भिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई, जबकि चंडीगढ़ के ही इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। किरण का विवाह मुम्बई में रहने वाले उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुई। हालांकि, जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ, उसी साल यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। पहले पति से किरण को एक बेटा है, जिसका नाम सिंकदर खेर है।
किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान 'लाडली' में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान 'रोको कैंसर' से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने देश भर में पार्टी के लिए प्रचार भी किया। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया। किरण ने चंडीगढ़ में इस आंदोलन का समर्थन किया। जब अन्ना के आंदोलन के बाद टीम के कुछ सदस्यों ने आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था।
किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से किया था। उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से छोड़ी। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने सराहना की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में मां के किरदार ही ज्यादातर निभाए, जो सुपरहिट रहे।
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2014 | पंजाब 1984 | सहकलाकार-: दिलजीत दोसांझ | |
2007 | ओम शाँति ओम | ||
2007 | अपने | रवि | |
2007 | जस्ट मैरिड | ||
2006 | कभी अलविदा ना कहना | कमलजीत (कमल) सरन | |
2006 | आई सी यू | ||
2006 | रंग दे बसंती | ||
2006 | फ़ना | ||
2005 | द राइज़िंग | ||
2004 | हम तुम | ||
2004 | वीर-ज़ारा | ||
2004 | मैं हूँ ना | मधु शर्मा | |
2002 | कर्ज़ | सावित्री देवी | |
2002 | देवदास | ||
2001 | एहसास | ||
1996 | सरदारी बेगम | ||
1995 | करन अर्जुन | ||
1988 | पेस्तॉन जी | ||
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.