काबुल प्रान्त
From Wikipedia, the free encyclopedia
काबुल (फ़ारसी, पश्तो: کابل, अंग्रेजी: Kabul) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,४६२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ३५.७ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी काबुल शहर है जो पूरे अफ़्ग़ानिस्तान की भी राष्ट्रीय राजधानी है। इस प्रान्त के लगभग ८०% लोग काबुल के शहरी इलाक़े में रहते हैं। यहाँ पश्तो और दरी फ़ारसी बोली जाती है। प्रान्त का सबसे अहम जल-स्रोत काबुल नदी है, जिसके किनारे काबुल शहर बसा हुआ है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "काबुल प्रान्त" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
यह लेख अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत के बारे में है। शहर के लिए, काबुल देखें।