काठमाण्डु
नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख काठमाण्डु महानगर के बारे में है। अन्य प्रयोगों के लिए, काठमाण्डु (बहुविकल्पी) देखें।
काठमाडाैं (नेपालभाषा :येँ देय्, प्राचीन नेपाल भाषा- ञे देय्, संस्कृत- काष्ठमण्डप, नेपाली- काठमाडौँ),संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य नेपाल की राजधानी है। यह नगर समुद्रतल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं[3] और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं।[3] काठमाडाैं नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज़्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमाडाैं उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परम्पराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मन्दिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाज़ारों की रौनक भी देखते ही बनती है।
सामान्य तथ्य काठमाडाैंयेँ देय् काठमाडौँ, देश ...
काठमाडाैं येँ देय् काठमाडौँ | ||
---|---|---|
राजधानी | ||
| ||
ध्येय: जिगु पौरख, जिगु गौरव, जिगु येँ देय् (मेराे पौरख, मेराे गौरव, मेराे काठमाडाैं) | ||
देश | नेपाल | |
विकास क्षेत्र | मध्य | |
क्षेत्र | बागमती | |
जिल्ला | काठमाडाैं | |
स्थापत्य | 900 ईपूर्व [1] | |
शासन | ||
• महापौर | विद्या सुन्दर शाक्य[1] | |
• उप-महापौर | हरि प्रभा खडगी | |
• कार्यकारी अधिकारी | एशोर राज पौडेल | |
क्षेत्रफल | ||
• राजधानी | 899 किमी2 (347 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2001) | ||
• महानगर | 10,03,285 [2] पुरूष: 5,33,127 महिला: 4,70,158 | |
• महानगरीय घनत्व | 20288.88 किमी2 (52,548.0 वर्गमील) | |
काठमाडाैं जिल्ला: 1,744,240 काठमाडाैं उपत्यका: 2,517,023 | ||
भाषा | ||
• स्थानीय | नेपाली, नेपालभाषा , शेरपा, तमांग, गुंगंग, मगर, सुन्नवार/किरणती, तिब्बती | |
• आधिकारिक | नेपाली, नेपालभाषा | |
समय मण्डल | नेपाल मानक समय +5:45 | |
वेबसाइट | http://www.kathmandu.gov.np/ |
बंद करें