![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0c/Mohammad_Khan_Qajar.jpg/640px-Mohammad_Khan_Qajar.jpg&w=640&q=50)
क़ाजार राजवंश
From Wikipedia, the free encyclopedia
क़ाजार राजवंश (फ़ारसी: سلسله قاجاریه, सिलसिला क़ाजारिया) तुर्कियाई नस्ल का एक राजघराना था जिसने सन् १७८५ ई॰ से १९२५ ई॰ तक ईरान पर राज किया।[1][2] इस परिवार ने ज़न्द राजवंश के अंतिम शासक, लोत्फ़ अली ख़ान, को सत्ता से हटाकर सन् १७९४ तक ईरान पर पूरा क़ब्ज़ा जमा लिया। १७९६ में मुहम्मद ख़ान क़ाजार ने औपचारिक रूप से ईरान के शाह का ताज पहन लिया। क़ाजारों के दौर में ईरान ने फिर से कॉकस के कई भागों पर हमला किया और उसे अपनी रियासत का हिस्सा बना लिया।[3][4]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0c/Mohammad_Khan_Qajar.jpg/640px-Mohammad_Khan_Qajar.jpg)