कर्णप्रयाग
From Wikipedia, the free encyclopedia
कर्णप्रयाग उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत गढ़वाल मण्डल के चमोली जिले का एक कस्बा है।यह अलकनंदा तथा पिण्डर नदियों के संगम पर स्थित है। पिण्डर का एक नाम कर्ण गंगा भी है, जिसके कारण ही इस तीर्थ संगम का नाम कर्ण प्रयाग पडा। यहां पर उमा मंदिर और कर्ण मंदिर दर्शनीय है। यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग ७ और राष्ट्रीय राजमार्ग १०९ गुज़रते हैं।[1][2][3]
सामान्य तथ्य कर्णप्रयाग Karnaprayag, ज़िला ...
कर्णप्रयाग Karnaprayag | |
---|---|
कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी (बाई ओर) और पिण्डर हिमनद (बीच में) का संगम होता है | |
निर्देशांक: 30.261°N 79.217°E / 30.261; 79.217 | |
ज़िला | चमोली ज़िला |
प्रान्त | उत्तराखण्ड |
देश | ![]() |
ऊँचाई | 1451 मी (4,760 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 8,297 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, गढ़वाली |
बंद करें