कपूर
From Wikipedia, the free encyclopedia
उपनाम के लिए, कपूर (उपनाम) देखें।
कपूर (संस्कृत : कर्पूर) उड़नशील वानस्पतिक द्रव्य है। यह श्वेत रंग का मोम जैसा पदार्थ है। इसमे एक तीखी गंध होती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफ़ूर और अंग्रेजी में कैंफ़र कहते हैं।
सामान्य तथ्य कपूर कैम्फर लॉरेल, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
कपूर कैम्फर लॉरेल | |
---|---|
जापान का एक 1000 वर्ष पुराना कपूर का वृक्ष है
Formula = C10H16O | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | एन्जियोस्पर्म |
अश्रेणीत: | मैग्नोलिड |
गण: | लॉरेलिस |
कुल: | लॉरेशी |
वंश: | सिन्नामोमम |
जाति: | C. camphora |
द्विपद नाम | |
सिन्नामोमम कॅम्फोरा (एल.) सीब. | |
बंद करें
Formula = C10H16O
कपूर उत्तम वातहर, दीपक और पूतिहर होता है। त्वचा और फुफ्फुस के द्वारा उत्सर्जित होने के कारण यह स्वेदजनक और कफघ्न होता है। न्यूनाधिक मात्रा में इसकी क्रिया भिन्न-भिन्न होती है। साधारण औषधीय मात्रा में इससे प्रारंभ में सर्वाधिक उत्तेजन, विशेषत: हृदय, श्वसन तथा मस्तिष्क, में होता है। पीछे उसके अवसादन, वेदनास्थापन और संकोच-विकास-प्रतिबंधक गुण देखने में आते हैं। अधिक मात्रा में यह दाहजनक और मादक विष हो जाता है।