कनाडा की लिबरल पार्टी का नेतृत्व चुनाव, २०१३
From Wikipedia, the free encyclopedia
कनाडा की लिबरल पार्टी का नेतृत्व चुनाव २०१३ में तब लड़ा गया जब पूर्व अध्यक्ष माइकल इग्नैटिफ़ ने 3 मई 2011 को पार्टी के कनाडा के संघीय चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफ़े की पेशकश कर दी। 25 मई, 2011 को बॉब रे को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया। अप्रैल 14, 2013 को ओटावा में पार्टी ने जस्टिन ट्रूडो को अपना नया नेता व अध्यक्ष चुना।[1] पहले यह चुनाव २८-२९ अक्तूबर २०११ को ही होने वाला था लेकिन लिबरल दल के तमाम सांसद व नेता हाल ही में हुए चुनावों के बाद इतने जल्दी कोई चुनाव नही चाहते थे और किसी अंतरिम नेतृत्व के निर्देशन में दल को हार से उबारना चाहते थे। इसके बाद एक आंतरिक संविधान संसोधन करके चुनावों को १ मार्च से ३० जून २०१३ तक के लिये टाल दिया गया।[2]
सामान्य तथ्य दिनांक, सम्मेलन ...
दिनांक | अप्रैल 14, 2013 |
---|---|
सम्मेलन | वेस्टिन होटेल, ओटावा, ओंटारिओ |
पूर्वाधिकारी | माइकल इग्नैटिफ़ |
विजेता | जस्टिन ट्रूडो |
मत क्रमांक | १ |
उम्मीदवार | ६ |
प्रवेश शुल्क | पचहत्तर हज़ार $ |
खर्च सीमा | नौ लाख पचास हज़ार $ |
बंद करें