ओस्टीइक्थीज़
From Wikipedia, the free encyclopedia
अस्थिल मत्स्य वर्ग की मछलियाँ लवणीय तथा मीठा दोनों प्रकार के जल में पाई जाती हैं। इनका अन्तःकंकाल अस्थियों से बना होता है। इनका शरीर धारारेखित होता है। मुख अधिकांशतः अग्र सिरे के अन्त में होता है। इनमें चार जोड़ी क्लोम छिद्र दोनों ओर प्रच्छद से ढके रहते हैं। त्वचा शल्क से ढकी रहती है। इनमें वायुकोष उपस्थित होता है। जो उत्प्लावन में सहायक हैं। हृदय दो प्रकोष्ठ का होता है (एक आलिन्द तथा एक निलय)। ये सभी असमतापी जीव होते हैं। नर तथा मादा भिन्न होते हैं। ये अधिकांशतः अण्डज होते हैं। निषेचन प्रायः बाह्य होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है। उदाहरण: समुद्री उड्डयन मत्स्य, अश्वमीन, रोहू, [1]