एस.एच. रज़ा
भारतीय चित्रकार / From Wikipedia, the free encyclopedia
सैयद हैदर रज़ा उर्फ़ एस.एच. रज़ा (जन्म 22 फ़रवरी 1922)[10] एक प्रतिष्ठित भारतीय कलाकार हैं जो 1950 के बाद से फ्रांस में रहते और काम करते हैं, लेकिन भारत के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।
सामान्य तथ्य एस.एच. रज़ा, जन्म ...
एस.एच. रज़ा | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
22 फ़रवरी 1922[1][2][3][4][5] मंडला जिला |
मौत |
23 जुलाई 2016[6][4] ![]() दिल्ली[6] ![]() |
आवास |
पैरिस ![]() |
नागरिकता |
भारत,[7] ब्रिटिश राज, भारतीय अधिराज्य ![]() |
शिक्षा |
सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट ![]() |
पेशा |
चित्रकार,[8] कलाकार[9] ![]() |
धर्म |
इस्लाम ![]() |
पुरस्कार |
पद्म भूषण, कला में पद्मश्री श्री, पद्म विभूषण ![]() |
बंद करें
उनके प्रमुख चित्र अधिकतर तेल या एक्रेलिक में बने परिदृश्य हैं जिनमे रंगों का अत्यधिक प्रयोग किया गया है, व जो भारतीय ब्रह्माण्ड विज्ञान के साथ-साथ इसके दर्शन के चिह्नों से भी परिपूर्ण हैं।[11][12] 1981 में उन्हें पद्म श्री और ललित कला अकादमी की मानद सदस्यता[13] तथा 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।[14]
10 जून 2010 को वे भारत के सबसे महंगे आधुनिक कलाकार बन गए जब क्रिस्टी की नीलामी में 88 वर्षीय रज़ा का 'सौराष्ट्र' नामक एक सृजनात्मक चित्र 16.42 करोड़ रुपयों (34,86,965 डॉलर) में बिका.