![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/88/Eclectus_roratus-20030511.jpg/640px-Eclectus_roratus-20030511.jpg&w=640&q=50)
एक्लेक्टस तोता
From Wikipedia, the free encyclopedia
एक्लेक्टस तोता (Eclectus parrot), जिसका वैज्ञानिक नाम एक्लेक्टस रोरेटस (Eclectus roratus) है, सोलोमन द्वीपों, सुम्बा, नया गिनी, पूर्वोत्तरी ऑस्ट्रेलिया और मालुकू द्वीपसमूह में मिलने वाली एक तोते की जाति है। इस जाति के तोतों में रंग के आधार पर लैंगिक द्विरूपता दिखती है। इनमें नर का रंग उज्ज्वल हरा और मादा का लाल-जामुनी-नीला होता है। नर और मादा के रूप में इतने अंतर के कारण कई वर्षों तक जीववैज्ञानिकों को भ्रम था की यह तोतों की दो भिन्न जातियाँ हैं।[2][3][4][5]
सामान्य तथ्य एक्लेक्टस तोता Eclectus parrot, संरक्षण स्थिति ...
एक्लेक्टस तोता Eclectus parrot | |
---|---|
![]() | |
नर (बाएँ) और मादा (दाएँ) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) |
अधिकुल: | सिटाकोईडेआ (Psittacoidea) |
कुल: | सिटाकुलिडाए (Psittaculidae) |
वंश समूह: | सिटाकुलिनी (Psittaculini) |
वंश: | एक्लेक्टस (Eclectus) |
जाति: | ई. रोरेटस (E. roratus) |
द्विपद नाम | |
Eclectus roratus मुएलर, 1776 | |
बंद करें