Loading AI tools
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उल नदी (Ul river) या गोबरहिया नदी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली 175 कि॰मी॰ (109 मील) लम्बी एक नदी है। यह पीलीभीत ज़िले के पूरनपुर क्षेत्र में तराई के दलदली भागों में उत्पन्न होती है, और फिर लखीमपुर खीरी ज़िले और सीतापुर ज़िले में बहती है। बहराइच ज़िले के कनारखी नामक गाँव के समीप यह [घाघरा में विलय हो जाती है, जो स्वयं शारदा नदी या चौका नदी भी कहलाती है और सरयू नदी (घाघरा नदी) की उपनदी है। सरयू आगे जाकर गंगा नदी में विलय हो जाती है।[1][2][3][4][5]
उल नदी Ul river | |
---|---|
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िले | पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | तराई दलदली क्षेत्र |
• स्थान | पूरनपुर, पीलीभीत ज़िला, उत्तर प्रदेश |
नदीमुख | काली नदी (चौका नदी, शारदा नदी) |
• स्थान |
सीतापुर ज़िला, उत्तर प्रदेश |
• निर्देशांक |
27.783°N 81.033°E |
लम्बाई | 175 कि॰मी॰ (109 मील) |
जलसम्भर लक्षण | |
जलक्रम | उल → काली (शारदा) → सरयू (घाघरा) → गंगा |
नदी तंत्र | गंगा नदी |
उल नदी अर्थात् गोबरहिया नदी लखीमपुर जिले से सीतापुर जिले के जहांगीराबाद, धरमपुर गोंड़ईचा, मुरकटिया, जानकीनगर, कुमह्ढ़ौरा, और रामपुर मथुरा होते हुए कनर्खी गाँव के पास घाघरा नदी में मिल गई है।[6][7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.