उधमपुर
उधमपुर जिला, जम्मू और कश्मीर, भारत में एक मानव बस्ती / From Wikipedia, the free encyclopedia
उधमपुर (Udhampur) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक व धार्मिक नगर और नगरपालिका परिषद है। यह ज़िले का मुख्यालय और भारतीय सेना के उत्तरी कमांड का मुख्यालय भी है। उधमपुर का नाम राजा उधम सिंह पर पड़ा था। यह नगर जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक महत्वपूर्ण गंतव्य है। माता वैष्णो देवी का तीर्थस्थल भी निकट ही है।[1][2][3][4]
सामान्य तथ्य उधमपुर Udhampur, देश ...
उधमपुर Udhampur | |
---|---|
उधमपुर के समीप क्रिमची मन्दिर | |
निर्देशांक: 32.915°N 75.141°E / 32.915; 75.141 | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | उधमपुर ज़िला |
ऊँचाई | 755 मी (2,477 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 84,015 |
भाषा | |
• प्रचलित | डोगरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 182101 |
दूरभाष कोड | +91-1992 |
बंद करें