उत्तराखण्ड परिवहन निगम
From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तराखंड परिवहन निगम, जिसे यूटीसी भी कहा जाता है, उत्तराखंड राज्य की सरकारी स्वामित्व वाली बस सेवा है। उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी १४१९ बसें उत्तराखंड के शहरों के बीच, और अन्य राज्यों, जैसे हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और जम्मू और कश्मीर के शहरों तक चलाता है। निगम की बसें हर दिन ३,५०,००० किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है, और १,००,००० से अधिक लोगों की यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। यह टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी प्रदान करता है।
सामान्य तथ्य संस्था अवलोकन ...
उत्तराखण्ड परिवहन निगम रोडवेज़ | |
संस्था अवलोकन | |
---|---|
स्थापना | ३० अक्टूबर २००३ |
मुख्यालय | देहरादून |
उत्तरदायी मंत्री | यशपाल आर्य, परिवहन मंत्री |
वेबसाइट | |
http://utc.uk.gov.in/ |
बंद करें