उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद
From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद् या नॉर्थ/साउथ मिनिस्ट्रियल काउंसिल (NSMC) (आयरिश: An Chomhairle Aireachta Thuaidh-Theas, अल्सटर-स्कॉट्स : North South Meinisterlie Council)[1] गुड फ्राइडे समझौते के तहत स्थापित एक संस्था है, जिसकी स्थापना सम्पूर्ण आयरलैंड द्वीप में कुछ सरकारी शक्तियों को सक्रिय करने और लागु करने हेतु किया गया है।
Logo of the North/South Ministerial Council | |
संक्षेपाक्षर | NSMC |
---|---|
स्थापना | 13 दिसम्बर 1999; 24 वर्ष पूर्व (1999-12-13) |
प्रकार | अंतर-सरकारी संसथान |
वैधानिक स्थिति | ब्रिटिश-आयरिश समझौता |
मुख्यालय | आरमाघ, उत्तरी आयरलैंड |
निर्देशांक | 54°21′00″N 6°39′20″W |
सेवित क्षेत्र |
आयरलैंड |
जालस्थल |
www |
यह परिषद आयरलैंड गणराज्य और उत्तरी आयरलैंड दोनों के मंत्रियों के बीच बैठकों का रूप लेती है तथा इन दोनों अधिकारक्षेत्रों में बारह नीतिगत विषयों हेतु जिम्मेदार है। इनमें से छह विषय उत्तर/दक्षिण कार्यान्वयन निकायों का उत्तरदायित्व हैं। इसका मुख्यालय उत्तरी आयरलैंड के आर्माग शहर में स्थित है।
उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद और उत्तरी आयरलैंड विधानसभा, गुड फ्राइडे समझौते द्वारा स्थापित दो "पारस्परिक रूप से अंतर-निर्भर" संस्थान हैं, जो एक दूसरे के बिना मौजूद नहीं रह सकते।[2] जब उत्तरी आयरलैंड विधानसभा को निलंबित कर दिया जाता है, इसके अधीन सहयोग इन सभी विषयों की जिम्मेदारी ब्रिटिश-आयरिश अंतर सरकारी सम्मेलन के अधीन चली जाती है।