इस्लामी साहित्य
इस्लाम के विस्तार के बाद अरबी साहित्य और अर्थों का विकास / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्लामी साहित्य इस्लाम के दृष्टिकोण से अथवा इस्लामी परिप्रेक्ष्यों के बारे में लिखा गया साहित्य है। यह किसी भी भाषा में लिखा गया हो सकता है। सुरुआती अध्ययनों में अरबी और फ़ारसी में इस्लाम के बारे में लिखा गया साहित्य ही इस्लामी साहित्य माना जाता था, बाद में इसे विस्तृत अवधारणा के रूप में देखा गया और गैर-मुस्लिम लेखकों द्वारा लिखा गया साहित्य भी इसमें शामिल किया जाता है।[1] इसके लिए एक शब्द "अदब" भी है, हालाँकि अब इस शब्द का प्रयोग "साहित्य" के लिए होने लगा है।[2] हाल में इस्लामी साहित्य के उपन्यासीकरण (अन्य माध्यमों में उपलब्ध सामग्री का उपन्यासों द्वारा प्रस्तुतीकरण) पर भी अध्ययन हुए हैं।[3] और राष्ट्रवाद[4] जैसी राजनीतिक अवधारणाओं के साथ संगतता के बिन्दुओं पर भी अध्ययन हुआ है।