इस्लाम का इतिहास
इस्लाम का ऐतिहासिक विकास । / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्लाम का इतिहास (अंग्रेज़ी: History of Islam): इस्लाम का इतिहास इस्लामी सभ्यता के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सैन्य और सांस्कृतिक विकास से संबंधित है। अधिकांश इतिहासकारों का मानना है कि इस्लाम की उत्पत्ति 7वीं शताब्दी ईस्वी की शुरुआत में मक्का और मदीना में मुहम्मद के मिशन के साथ हुई थी।।[1] [2]जबकि मुसलमान इस्लाम को इब्राहीमी धर्म भविष्यवक्ताओं (पैगम्बर) जैसे आदम , नूह , इब्राहीम , मूसा , दाऊद , सुलैमान और जीसस के मूल विश्वास की वापसी के रूप में मानते हैं।[3] इस्लामी परम्परा के अनुसार अल्लाह के अन्तिम पैगम्बर मुहम्मद के द्वारा मनुष्यों तक पहुँचाई गई अवतरित किताब कुरआन की शिक्षा पर आधारित है,कुरान मानव को इंसानियत और ज़िन्दगी जीने का तरीका बताने में एक अहम भूमिका निभाती है इसलिए ज्यादातर लोग दुनिया के हर देश में मुस्लिम बनते है तथा इसमें हदीस, सीरत उन-नबी व शरीयत ग्रन्थ शामिल हैं। इस्लाम में सुन्नी, शिया, सूफ़ी व अहमदिया समुदाय प्रमुख हैं। इस्लाम की मज़हबी स्थल मस्जिद कहलाती हैं। अनुयाइयों की कुल आबादी के अनुसार इस्लाम विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पन्थ है। विश्व में आज लगभग 1.9 अरब (या 190 करोड़) से 2.0 अरब (200 करोड़) मुसलमान हैं। इनमें से लगभग 85% सुन्नी और लगभग 15% शिया हैं। सबसे अधिक मुसलमान दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया के देशों में रहते हैं। मध्य पूर्व, अफ़्रीका और यूरोप में भी मुसलमानों के बहुत समुदाय रहते हैं। विश्व में लगभग 56 देश ऐसे हैं जहाँ मुसलमान अधिक संख्या में हैं उनके संगठन का नाम (OIC) इस्लामी सहयोग संगठन है । विश्व में कई देश ऐसे भी है। जहाँ की मुसलमान जनसंख्या के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है।