![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f0/Ionian_Sea_map.png/640px-Ionian_Sea_map.png&w=640&q=50)
आयोनियन सागर
From Wikipedia, the free encyclopedia
एड्रियाटिक सागर के दक्षिण में स्थित आयोनियन सागर या आयोनियाई सागर, भूमध्य सागर की एक इकाई है। इसके पश्चिम में इटली का दक्षिणी भाग जिसमें कैलाब्रिया शामिल है, सिसिली और सलेंतो प्रायद्वीप जबकि पूर्व में दक्षिणपश्चिमी अल्बानिया जिसमें सरांदा और हिमारा शामिल हैं और बड़ी संख्या में यूनानी द्वीप जैसे कि कोर्फु, ज़ांते, केफालोनिया, इथाहा और लेफ्कस आदि स्थित हैं। इन द्वीपों को सामूहिक रूप से आयोनियन द्वीप समूह पुकारा जाता है। यह सागर दुनिया में सबसे अधिक भूकंपीय गतिविधि वाले क्षेत्रों में से एक है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f0/Ionian_Sea_map.png/320px-Ionian_Sea_map.png)
भूमध्य सागर का सबसे गहरा स्थान केलिप्सो गर्त, जो −5,267 मी॰ (−17,280 फीट), गहरा है आयोनियन सागर में स्थित है, जिसके निर्देशांक 36°34′N 21°8′E है।[1][2]