आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३
From Wikipedia, the free encyclopedia
आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ (अंग्रेज़ी: ICC Champions Trophy 2013), ६ से २३ जून २०१३ के मध्य इंगलैण्ड और वेल्स में प्रयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट-प्रतियोगिता थी।[1] सभी मैच तीन नगरों में आयोजित किये जायेंगे : लंदन (द ओवल में), बर्मिंघम (एजबेस्टन में) और कार्डिफ़ (कार्डिफ वेल्स स्टेडियम में)। आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ विजेता को $२० लाख पुरस्कार राशि प्राप्त होगी, जो प्रतियोगिता की शुरुआत तक सबसे बड़ी राशि है। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 5 रन से हरा कर ये प्रतियोगिता जीत ली। यह सातवीं और अन्तिम आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी है जैसा कि यह २०१७ में आईसीसी विश्व टेस्ट से प्रतिस्थापित की जानी है।[2] तथापि जनवरी 2014 में, आईसीसी ने पुष्टि की अगली चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 2017 में होगी और प्रस्तावित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को रद्द कर दिया गया है।[3]
आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ | |||
---|---|---|---|
चित्र:आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ लोगो.jpg | |||
प्रशासक | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद | ||
क्रिकेट प्रारूप | एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय | ||
टूर्नमेण्ट प्रारूप | राउंड रोबिन और निराकरण प्रतियोगिता | ||
आतिथेय |
इंग्लैण्ड वेल्स | ||
विजेता | भारत (2 पदवी) | ||
प्रतिभागी | 8 | ||
खेले गए मैच | 15 | ||
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क | शिखर धवन | ||
सर्वाधिक रन | शिखर धवन (363) | ||
सर्वाधिक विकेट | रवींद्र सिंह जडेजा (12) | ||
| |||