अवटु ग्रंथि
From Wikipedia, the free encyclopedia
अवटु (थाइरॉयड) मानव शरीर में पायी जाने वाली सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथियों में से एक है। यह द्विपिंडक रचना निम्न ग्रीवा में अवटु उपास्थि (थाइरॉयड कार्टिलेज़) स्वरयंत्र के नीचे वलयाकार उपास्थि (क्राइकॉइड कार्टिलेज़) के लगभग समान स्तर पर स्थित होती है। यह थायरॉकि्सन (T4), ट्राइ-आयडोथाइरोनीन (T3) और थाइरोकैल्सिटोनीन नामक हार्मोन स्रावित करती है[1] जिससे शरीर के ऊर्जा क्षय, प्रोटीन उत्पादन एवं अन्य हार्मोन के प्रति होने वाली संवेदनशीलता नियंत्रित होती है। ये हार्मोन चयापचय की दर और कई अन्य शारीरिक तंत्रों के विकास और उनके कार्यों की दर को भी प्रभावित करते हैं। हार्मोन कैल्सीटोनिन कैल्शियम साम्यावस्था (कैल्शियम होमियोस्टैसिस) में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। आयोडीन T3 और T4 दोनों का एक आवश्यक घटक है।
सामान्य तथ्य अवटु, विवरण ...
अवटु | |
---|---|
सामने से देखने पर मानव अवटु ग्रंथि (भूरा); और ग्रंथि को रक्तापूर्ति करती धमनियां (लाल)। | |
अवटु ग्रंथि गले में टेंटुए के ठीक नीचे स्थित होती है। | |
विवरण | |
लातिनी | Glandula thyreoidea |
अग्रगामी | Thyroid diverticulum (an extension of endoderm into 2nd pharyngeal arch) |
तंत्र | अंत:स्रावी तंत्र |
Superior, Inferior thyroid arteries | |
Superior, middle, Inferior thyroid veins | |
अभिज्ञापक | |
टी ए | A11.3.00.001 |
एफ़ एम ए | 9603 |
शरीररचना परिभाषिकी |
बंद करें