![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/79/Bill_of_Rights_Pg1of1_AC.jpg/640px-Bill_of_Rights_Pg1of1_AC.jpg&w=640&q=50)
अमेरिकी अधिकार विधेयक १७८९
From Wikipedia, the free encyclopedia
अधिकारों का विधेयक (अंग्रेज़ी: Bill of Rights, बिल ऑफ़ राइट्स) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के पहले दस संशोधनों का सामूहिक नाम है। यह अमेरिका की सरकार की शक्तियों पर रोक लगाते हैं और नागरिकों के लिए कुछ अधिकारों को हमेशा के लिए सुरक्षित करते हैं। इस विधेयक के संशोधन अमेरिकी कांग्रेस (यानि अमेरिकी संसद) में सन् १७८९ में जेम्ज़ मैडिसन द्वारा प्रस्तावित हुए, २५ सितम्बर १७८९ को पारित हुए और १५ दिसम्बर १७९१ को क़ानून बन गए।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/79/Bill_of_Rights_Pg1of1_AC.jpg/640px-Bill_of_Rights_Pg1of1_AC.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f0/JamesMadison.jpg/640px-JamesMadison.jpg)