अमर कुमार बाउरी
From Wikipedia, the free encyclopedia
अमर कुमार बाउरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वर्तमान में झारखण्ड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पदस्थ हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। इससे पहले वे 2014 में झारखण्ड विधानसभा चुनाव तक बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाले झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) से जुड़े थे। वे झारखण्ड राज्य की चन्दनकियारी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वे झारखण्ड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
अमर कुमार बाउरी | |
---|---|
विपक्ष के नेता, झारखण्ड विधानसभा | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 16 अक्टूबर 2023 | |
पूर्वा धिकारी | हेमंत सोरेन |
राजस्व एवं पर्यटन मंत्री, झारखण्ड सरकार | |
पद बहाल 19 फरवरी 2015 – 29 दिसंबर 2019 | |
विधायक-चन्दनकियारी, झारखण्ड | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण दिसंबर 2014 | |
पूर्वा धिकारी | उमाकान्त रजक |
जन्म | 1978 चन्दनकियारी, बोकारो, बिहार, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
बाउरी ने 2005 के विधानसभा चुनाव में झारखण्ड वनांचल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में कदम रखा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चन्दनकियारी से झाविमो (प्र) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन आजसू पार्टी के उम्मीदवार उमाकांत रजक से 3517 वोटों से हार गए थे।[1] 2014 के चुनाव में वे उमाकान्त रजक को 34164 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।[2] इस चुनाव में बाउरी चन्दनकियारी से झाविमो (प्र) के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन जल्द ही वे पार्टी के पांच अन्य विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और झाविमो (प्र) विधायक दल का भाजपा में विलय कर दिया।[3]
बाउरी को 19 फरवरी 2015 को रघुवर दास सरकार में राजस्व और पर्यटन मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में वे आजसू के उमाकान्त रजक को 9,220 वोटों के अंतर से हराया, दूसरी बार विधायक बने।[4] 2023 में वे झारखण्ड के भाजपा विधायक दल के नेता बनाए गए हैं।[5]