अमर अकबर अॅन्थनी
1977 की मनमोहन देसाई की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
अमर अकबर अॅन्थनी 1977 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन हास्य फिल्म है। यह मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित और निर्मित है।[1] फिल्म में विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका निभाते हैं और इनके विपरीत क्रमशः शबाना आज़मी, परवीन बॉबी और नीतू सिंह हैं। कहानी बचपन में अलग हुए तीन भाइयों पर केन्द्रित है जिन्हें विभिन्न धर्मों के तीन परिवारों - हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई द्वारा अपनाया जाता है। एक पुलिसकर्मी बनता है, दूसरा गायक और तीसरा देसी शराब बार का मालिक होता है।
अमर अकबर अॅन्थनी | |
---|---|
![]() अमर अकबर अॅन्थनी का पोस्टर | |
निर्देशक | मनमोहन देसाई |
लेखक | कादर ख़ान (संवाद) |
पटकथा | प्रयाग राज |
कहानी | जीवनप्रभा देसाई |
निर्माता | मनमोहन देसाई |
अभिनेता |
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, शबाना आज़मी, निरूपा रॉय, प्राण, जीवन |
छायाकार | पीटर परेरा |
संपादक | कमलाकर करखानिस |
संगीतकार |
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल आनंद बख्शी (गीत) |
प्रदर्शन तिथियाँ |
27 मई, 1977 |
लम्बाई |
175 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
संगीत को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित किया गया था और गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे। यह फिल्म 27 मई 1977 को रिलीज़ हुई थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। धार्मिक सहिष्णुता के बारे में यह फिल्म बॉलीवुड मसाला फिल्मों में एक ऐतिहासिक फिल्म बन गई। इसका लोक संस्कृति पर स्थायी प्रभाव पड़ा। इसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित 25वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में कई पुरस्कार जीते।