![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/28/Anurag_Basu.jpg/640px-Anurag_Basu.jpg&w=640&q=50)
अनुराग बसु
भारतीय फिल्म निर्देशक / From Wikipedia, the free encyclopedia
अनुराग बसु (बांग्ला: অনুরাগ বসু) एक भारतीय फ़िल्म, टीवी विज्ञापन, निर्माता और निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक हैं। बसु ने प्रारम्भिक सफलता अन्यगमन और व्यभिचार के विषयों से जुड़ी फ़िल्मों में प्राप्त की[1] जैसे लाइफ़ इन ए... मेट्रो (2007), काइट्स (2010), गैंगस्टर (2006) और मर्डर (2004) आदि। बसु ने अपना निर्देशन का कार्य १९९५ के शुरुआती दौर से टेलीविजन शो से आरम्भ किया , ११०० से भी अधिक एपिसोडों का निर्देशन किया और धीरे-धीरे 2002 तक महत्त्वपूर्ण फ़िल्मों की ओर मुड़ गये।