अधीन क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
एक अधीन क्षेत्र या निर्भर क्षेत्र या अधीनस्ततायें, वह क्षेत्र होता है जिसके पास एक राष्ट्र के रूप में पूर्ण राजनीतिक स्वतंत्रता या संप्रभुता नहीं होती.
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "अधीन क्षेत्र" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
- यहाँ देश, राज्य तथा राष्ट्र शब्दों के भिन्न अर्थ हो सकते हैं,अतः इन सत्ताओं की विभिन्न सूचियाँ सम्भव हैं। विकिपीडिया प्रस्तुत करता है निम्न सूचियाँ :-
- विश्व के देशों की सूची, जिसमें स्वतंत्र राष्ट्रों से तात्पर्य है (अन्तराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त दोनों ही), बसे हुए स्वतंत्र क्षेत्र एवं विशिष्ट सार्वभौमिकता के क्षेत्र ।
- सार्वभौमिक राष्ट्रों की सूची, जिसमें उनकी सार्वभौमिकता की सीमा की भी सूचना है। इसमें सर्वथा मान्यता प्राप्त (वैधानिक मान्यता) एवं वे भी जिन्होंने सार्वभौमिकता का दावा किया है, जबकि दावित क्षेत्र का वास्तविक नियंत्रण भी उन्हीं के पास है, ।
- सम्बंधी सूची है संघों की, गैर मान्यता प्राप्त देशों की, स्वायत्तता प्राप्त देशों की, अधीन क्षेत्रों की, एवं विवादित क्षेत्रों की। कुछ सन्दर्भों में कुछ उप राष्ट्रीय सत्ताओं हेतु देश एवं राष्ट्र शब्द प्रयोग किए गए हैं, [1]
अधीनता की कई कोटियाँ और प्रकार होते हैं और प्रायः यह अन्य उपराष्ट्रीय इकाईयों से भिन्न होती हैं और इन्हें शासित राष्ट्र की मातृभूमि या मुख्य भूमि का हिस्सा नहीं माना जाता है। ज्यादातर मामलों में यह क्षेत्र भी पृथकता के एक अलग प्रकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहाँ एक उपराष्ट्रीय इकाई किसी राष्ट्र की मुख्य भूमि के किसी एक हिस्से का का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं एक अधीन क्षेत्र एक सुदूर क्षेत्र हो सकता है जिसे उपराष्ट्रीय इकाई से कहीं अधिक स्वायत्तता हासिल हो। उदाहरण के लिए, कई अधीन क्षेत्रों की शासित राष्ट्र से काफी हद तक अलग अपनी एक अलग कानूनी प्रणाली है। विभिन्न कानूनी और संवैधानिक परंपराओं में भिन्नता के आधार पर, इन क्षेत्रों को राष्ट्र का एक अंग माना या नहीं माना जा सकता।
वह क्षेत्र जिन्हें अलग से परतंत्र क्षेत्र कहा गया है, वह क्षेत्र हैं जो विवादित हैं, जिन पर कब्जा है, जिनकी सरकार निर्वासन में है या जिनका एक गैर नगण्य स्वतंत्रता आंदोलन है।
वर्तमान में 58 अधीन क्षेत्र इस सूची में हैं, ऑस्ट्रेलियाई, ब्रिटिश एवं न्यूजीलैंड के क्षेत्र, जो कि राष्ट्रमंडल के क्षेत्र हैं। शीत युद्ध के दौर मानव सभ्यता ने एक नई अधीनता देखी थीं ! आज भी पूरी दुनिया अमेरिका से एक नई अधीनता महसूस कर रही है ! अपनी संप्रभुता खोना ही अधीनता है !
- उदाहरणार्थ यूनाइटेड किंगडम के घटक देश (इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स)।