![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/8d/Glock17.jpg/640px-Glock17.jpg&w=640&q=50)
अग्निशस्त्र
एक व्यक्ति के लिए गन / From Wikipedia, the free encyclopedia
अग्न्यायुध हाथों में उठाकर चला सकने वाली बन्दूक को कहते हैं। यह एक नलीदार शस्त्र होता है जो धमाके के साथ एक या एक से अधिक गोलियाँ या अन्य प्रक्षेप्य किसी मनचाहे निशाने की ओर तीव्र गति से चला देता है। अग्न्यायुधों का आविष्कार १३वीं शताब्दी ईसवी में चीन में हुआ था लेकिन वे धीरे-धीरे पूर्वी एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में फैल गये।[1] पुराने ज़माने में काले रंग का बारूद नोदक के लिये प्रयोग होता था लेकिन आधुनिक काल में बिना धुएँ वाले विस्फोटक पाउडर प्रयोग होने लगे।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/8d/Glock17.jpg/640px-Glock17.jpg)