अंटार्कटिक प्रायद्वीप
धरती का उत्तरी ध्रुव की ओर का भाग / From Wikipedia, the free encyclopedia
अंटार्कटिक प्रायद्वीप अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का उत्तरतम हिस्सा है और पश्चिमी अंटार्कटिका में स्थित है। हिमचादर से ढका यह प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) उत्तर में वेडेल सागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के बड़े भूभाग तक १,३०० किमी लम्बा है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के सर्वोत्तरी छोर और दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी द्वीप तिएर्रा देल फ़ुएगो के बीच १,००० किमी चौड़ा ड्रेक जलमार्ग है जो अपनी हिंसात्मक लहरों और तूफ़ानी परिस्थितियों के लिये मशहूर है। प्रायद्वीप पर कई देशों के अनुसंधान केन्द्र हैं।[1][2]