विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
संदीपा धर भारतीय अभिनेत्री हैं।[3][4] संदीपा ने फ़िल्मों में अभिनय की शुरुआत 2010 में हिन्दी फ़िल्म इसी लाइफ में से की।[5][6][7] उन्हें फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के फ़िल्मफेयर पुरस्कार, स्टार स्क्रीन अवार्ड और स्टारडस्ट पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया। संदीपा फ़िल्म दबंग 2 में केमियो अभिनय में आयीं।[8][9]
धर का जन्म श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था।[10][11] वह पेशेवर रूप से प्रशिक्षित डांसर हैं। अपने नृत्य के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, उन्होंने वाणी गणपति से 8 साल तक भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने श्यामक डावर और टेरेंस लुईस से 4 साल तक जैज़ और कंटेम्परेरी में भी प्रशिक्षण लिया।
धार की शिक्षा सेंट माइकल कॉन्वेंट स्कूल, मनकापुर और नेशनल पब्लिक स्कूल, इंदिरानगर में हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.