शिनानो नदी
जापान की नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जापान की नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शिनानो नदी (信濃川 शिनानो-गावा), जिसे इसके ऊपरी क्षेत्रों में चिकुमा नदी (千曲川 चिकुमा-गावा) के नाम से जाना जाता हैं, जापान की सबसे लंबी और चौड़ी नदी, और बेसिन क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी नदी (टोन और ईशिकारी नदी के बाद) हैं। यह पूर्वोत्तर होन्शु में स्थित हैं, जापानी एल्प्स से निकलकर, जापान सागर में मिलने से पूर्व यह नागानो और निगाता प्रांत के माध्यम से उत्तर पूर्व कि ओर बहती हैं।[2][3][4]
शिनानो नदी (信濃川) | |
चिकुमा नदी (千曲川) | |
नदी | |
जापान सागर में मिलने के ठीक पहले निगाता में शिनानो नदी | |
देश | जापान |
---|---|
प्रांत | नागानो, निगाता |
उपनदियाँ | |
- बाएँ | उरानो नदी, साई नदी |
- दाएँ | यू नदी, होशिना नदी, अयू नदी, यगीसवा नदी, मात्सु नदी, ऊनो नदी |
शहर | निगाता, नागोका, नागानो, मात्सुमोटो |
स्रोत | कोबुशिगाटेक पर्वत |
- स्थान | जापानी एल्प्स, नागानो प्रांत |
- ऊँचाई | 2,475 मी. (8,120 फीट) |
मुहाना | Sea of Japan |
- स्थान | निगाता प्रांत |
- ऊँचाई | 0 मी. (0 फीट) |
लंबाई | 367 कि.मी. (228 मील) |
जलसम्भर | 11,900 कि.मी.² (4,595 वर्ग मील) |
प्रवाह | for ओजिया |
- औसत | 503 मी.³/से. (17,763 घन फीट/से.) |
- max | 3,776 मी.³/से. (1,33,348 घन फीट/से.) |
- min | 91 मी.³/से. (3,214 घन फीट/से.) |
उत्तर-पूर्व होन्शू में शिनानो नदी.
| |
Wikimedia Commons: शिनानो नदी | |
[1][2] | |
चिकुमा नदी, सैतामा, यामानाशी और नागानो प्रान्त की सीमा पर, आंशिक रूप से चिचिबु तमा काई नेशनल पार्क के पास जापानी एल्प्स में कोबुशिगाटेक पर्वत की पूर्वोत्तर की तलहटी से निकलती है।[5][6] आगे यह योकि नदी के साथ जा मिलती है और आगे लगभग उत्तर कि ओर बहती हैं, जहाँ यू नदी (36.26°N 138.42°E) आकर इसमें शामिल हो जाती हैं, फिर यह नागानो शहर में एक उत्तर-पूर्व बेसिन की ओर बहती है, जहाँ मात्सुमोटो से साई नदी (36.625°N 138.25°E) और होशिना नदी आकर मिलती हैं। चिकुमा फिर दिशा बदलती हैं, और नागानो से निगाता प्रांत में पूर्वोत्तर की ओर बहती हैं, जहाँ इसे शिनानो नदी नाम से जाना जाता हैं।[7] शिनानो उत्तरपूर्व कि ओर बहती हुई ओजीया और उोनुमा के बीच ऊनो नदी के साथ एक संगम करती हैं।
नदी को कई बार पार करना पड़ता है क्योंकि यह निगाता के बीच से अपना रास्ता बनाती हुई बहती हैं, इसमें कई पुल भी बनाये गये हैं, जिनमें मुख्य रूप से 1886 में बनाया गया, 782 मीटर (2,566 फीट) लंबा बांदाई ब्रिज शामिल हैं, जो उस समय जापान का सबसे लंबा पुल भी था। वर्तमान बांदाई ब्रिज, 1929 में निर्मित और राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संपत्ति के रूप में नामित, केवल 306.9 मीटर (1,007 फीट) लंबा हैं।[1][5][7]
शिनानो-चिकुमा नदी प्रणाली का 11,900 वर्ग किलोमीटर (4,600 वर्ग मील) घाटी, जापान में तीसरा सबसे बड़ी हैं, और इसकी 367 किलोमीटर (228 मील) की लम्बाई, इसे देश की सबसे लंबी नदी बनाती हैं। नदी प्रणाली करीब 3 मिलियन (2009 तक) की आबादी का पालन करती हैं, इसके अलावा इसका महत्वपूर्ण उप्योग कृषि और बिजली उत्पादन में होता हैं।[1][8] नदी की 880 शाखाएं हैं जो योड़ो नदी के बाद जापान में दूसरी सबसे बड़ी हैं।[2]
शिनानो घाटी में पौधों की एक बड़ी श्रृंखला पाई जाती हैं, जिसमें 1,100 से ज्यादा प्रजातियां सम्म्लित हैं, जो नदी के किनारों पर पाई जाती हैं। घाटी, नदी के भीतर और किनारो में जानवरों की एक बड़ी श्रृंखला को आश्रय प्रदान करती हैं। हालांकि, नदी के किनारे निरंतर विकास से कई प्रजातियों के अस्तित्व को खतरा बढ़ा गया हैं।[9][10]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.