2013 की बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया एक गाना विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
"लुंगी डांस" २०१३ की बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया एक गाना है।[1] यह गाना फ़िल्म के अन्य गानों के साथ आधिकारिक रूप से १ जुलाई २०१३ को जारी किया गया।[2] यह गाना दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता रजनीकान्त के सम्मान में गाया गया।[3][4]
"लुंगी डांस" | ||
---|---|---|
यो यो हनी सिंह द्वारा एकल संगीत | ||
चेन्नई एक्सप्रेस एल्बम से | ||
रिलीज़ | 13 जुलाई 2013 | |
रिकॉर्डिंग | 2013 | |
प्रकार | फ़िल्म संगीत | |
लेबल | टी-सीरीज़ | |
गीत लेखक |
लिल गोलू | |
संगीत चलचित्र | ||
यू ट्यूब पर "लुंगी डांस" देखें। |
"लुंगी डांस" एल्बम के नौवे गीत के रूप में जारी किया गया। फ़िल्म का मूल संगीत मुम्बई में जारी किया गया।[5] गाने के प्रसारण अधिकार एक टीवी चैनल को ₹ ४८ करोड़ (अमरीकी डॉलर ७.७ मिलियन) में विक्रय किये।[6] गाने को दक्षिण भारत की पारम्परिक पोषाक लुंगी के कारण काफी अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई।[7]
गाने के उत्साहवर्धक और क्रियात्मक बोल हैं।[8] फ़िल्म के प्रमुख अभिनेता शाहरुख खान के अनुसार यह विशेष गाना दक्षिण भारतीय प्रमुख अभिनेता के सम्मान में था। उन्होंने कहा - "मेरे अनुसार कालसमंजन अच्छा है। यदि आप चेन्नई एक्सप्रेस नामक फ़िल्म रजनी सर को अर्पित नहीं करते हो तो यह अधूरी है।"[9] गाने के बोल के उद्धरण में निम्न पंक्तियाँ शामिल हैं:
ऑल द रजनी फैन्स - थलैवा
डोंट मिस द चांस - थलैवा
ऑल द रजनी फैन्स - थलैवा
डोंट मिस द चांस - डू दिसलुंगी डांस, लुंगी डांस...
"लुंगी डांस" को भारत में समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कोईमोई के मोहर बसु ने अपनी समीक्षा में लिखा - "मैं पूर्णरूप से आश्वासित हूँ कि रजनी का प्रत्येक प्रसंशक लुंगी नहीं रखता और न ही तो उनकी पसंदीदा पोशाक लुंगी है और न ही वो नारियल में लस्सी मिलाते हैं! यह नहीं है कि मैं गाने के बोल से उम्मीद कर रहा था बल्कि गाने के बोल इतने अर्थहीन हैं कि लक्ष्यहीन दीपिका पादुकोन बहुत हताश करने वाली और बहुत अजीब गाने में अपनी टांग हिला रही हैं।"[10]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.