महाद्वीपीय मग्नतट (Continental shelf) सागर या महासागर में जल के भीतर धरती का एक मग्नतट होता है जो किसी महाद्वीप का समुद्रतल से कम ऊँचाई वाला अंश हो। महाद्वीपीय मग्नतट पर पानी की गहराई कम होती है और मग्नतट के अन्त से आगे महाद्वीपीय ढलान में गहराई बढ़ने लगती है। हिमयुगों के दौरान, जब समुद्रजल का कुछ हिस्सा ब़र्फ में जमा होने के कारण समुद्रतल गिर जाता है, जो महाद्वीपीय मग्नतट का एक बड़ा भाग पानी से ऊपर निकलकर धरती बन जाता है।[1][2]

Thumb
██ तलछट ██ पत्थर ██ प्रावार
Thumb
██ विश्वभर के महाद्वीपीय मग्नतट, हलके नीले रंग में

स्थलाकृति

महाद्वीपीय मग्नतट का अन्त ऐसे स्थान पर होता है जहाँ से नीचे की ओर ढलान बढ़ने लगती है। इस स्थान को मग्नतट अन्त (shelf break) कहा जाता है। इसके बाद का क्षेत्र महाद्वीपीय ढलान (continental slope) कहा जाता है। इस से आगे महाद्वीपीय चढ़ाव (continental rise) का क्षेत्र आता है जो गहरे महासागर फ़र्श पर अतल मैदान (abyssal plain) में परिवर्तित हो जाता है। विश्वभर में मग्नतट अन्त की गहराई लगभग समान है और १४० मीटर (४६० फ़ुट) पाई जाती है। यह एक आश्चर्यजनक बात है और भूवैज्ञानिक इसका कारण यह अनुमान लगाते हैं कि यह शायद हिमयुग के समय विश्वभर के समुद्रों की सतह रही होगी।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.