Loading AI tools
बिहार का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भोजपुर ज़िला भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय आरा है।[1][2]
बिहार की राजधानी पटना से चालीस किलोमीटर की दूरी पर बसा भोजपुर जिला ऐतिहासिक महत्व रखता है।[3] भोजपुर जिले के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। भोजपुर की सीमा दो तरफ से नदियों से घिरी है। जिले के उत्तर में गंगा नदी और पूर्व में सोन इसकी प्राकृतिक सीमा निर्धारित करते हैं।[4] भोजपुर उत्तर में सारण और बलिया (उत्तर प्रदेश), दक्षिण में रोहतास, पूर्व में पटना, अरवल और जहानाबाद और पश्चिम मे बक्सर से घिरा है ।
भोजपुर जिला पहले शाहाबाद के अन्तर्गत था जिसको सन् १९७२ में बांटकर भोजपुर और रोहतास नामक दो जिले बनाए गए।[4] १९९२ तक बक्सर भी भोजपुर जिले का एक अनुमण्डल था जिसे १९९२ में एक अलग जिला बना दिया गया। वर्तमान समय में भोजपुर जिले में तीन अनुमण्डल हैं- आरा सदर, पीरो और जगदीशपुर। जिले में 14 प्रखण्ड है।
मुख्यालय आरा भोजपुर का एक प्राचीन नगर है। यहाँ कई दर्शनीय मंदिर हैं। आरण्य देवी इस शहर की आराध्य देवी हैं। माँ आरण्य देवी के अलावा अन्य धार्मिक स्थल भी हैं, जिनमें महथिन माई(बिहिया), बखोरापुर काली मंदिर आदि चर्चित स्थल हैं।[5] जैन समाज के भी कई प्रसिद्ध मंदिर यहां है।[6] भोजपुर में ही जगदीशपुर है, जहां के बाबू कुंवर सिंह ने पहले स्वतंत्रता संग्राम १८५७ की क्रांति में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था।
आरा देश के बाकी हिस्सों से रेलमार्ग और सड़क मार्ग से भी जुड़ा है। वीर कुंवर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय है। कई उच्चस्तरीय कॉलेज और स्कूल जिले की शैक्षणिक पहचान दिलाते हैं। विद्यालय में क्षत्रिय उच्च विद्यालय, हर प्रसाद जैन उच्च विद्यालय, जिला विद्यालय और टाउन उच्च विद्यालय आदि हैं। हर प्रसाद दास जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महंत महादेवानंद महिला कॉलेज प्रमुख कॉलेज हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.