Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पाँचधारी गिलहरी गिलहरी परिवार में कृंतक की एक प्रजाति है। कुछ वैज्ञानिक और अधिकारी इसके मुख्यतः दो उप-प्रजातियों की चर्चा करते हैं, यें दो उप-प्रजातियाँ है:- "एफ. पी. पेन्नाती और एफ. पी. ऐरजेंटसेंस"। यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ी वन और कई अन्य ग्रामीण और शहरी आवासों में पाई जाने वाली एक अर्ध-वानस्पतिक प्रजाति है। यह एक व्यापक श्रेणी की एक आम प्रजाति है और अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसे अभी खतरे से बाहर की प्रजातियों में रखा है।[1][2][3][4][5]
यह अंडमान द्वीप समूह, निकोबार द्वीप समूह, भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और ईरान में पाया जाता है। भारत में यह शहरी क्षेत्रों में काफ़ी सामान्य है, यहां तक कि दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी यह सहज दिख जाते हैं। सर्वप्रथम इसके दो उप-प्रजातियां "फनंबुलस पेन्नेन्ति अरेंजेसेंस और फैंम्बुलस पेन्नेन्ति लुत्सेन्स" रॉबर्ट चार्ल्स व्रॉटन द्वारा सुझाए गए थे किन्तु कुछ विद्वान इन्हें मानने से इंकार करते हैं। विल्सन और रीडर (2005) में थोरिंगटन और हॉफमैन ने इसके दो उप-प्रजातियों के नाम "एफ. पी. पेन्नाती और एफ. पी. ऐरजेंटसेंस" बताए हैं। वहीं घोष एट अल. (2004) में दो अतिरिक्त उप-प्रजातियां वर्णित हैं:- "एफ. पी. छत्तीसगढ़ी और एफ. पी. गैंग्यूट्रियनस", ये दोनों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, मैसूर, धारवाड़ और नेपाल में पाए जाते हैं।[6][7][8][9] यह ऑस्ट्रेलिया और मोसमान में भी देखें जाते हैं। सबसे अधिक वें वहां वसंत और शरद में दिखते हैं।[10][11]
पाँचधारी गिलहरी एक बहुत ही अनुकूल प्रजाति है। यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ी वन के जंगलों से लेकर 4,000 मीटर (13,123 फीट) की ऊंचाई तक के क्षेत्रों में रहते हैं। यह घास के मैदान, ग्रामीण उद्यान और शहरी क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं।[1]
पाँचधारी गिलहरी बहुत ही सामान्य रूप से देखी जा सकती है, साथ ही इस पर किसी प्रकार के खतरें की आशंका अभी नहीं दिखती इसलिए अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसे अभी खतरे से बाहर की प्रजातियों में रखा है।[1]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.