Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
ज़ीनी (Geany) छोटा, अलग-अलग ऑपरेटिंग तंत्रों पर चलने वाला, जीयूआई युक्त पाठ सम्पादित्र (टेक्स्ट एडिटर) है। इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह कम समय में फाइलें लोड करने में सक्षम है तथा अन्य पकेजों एवं बाहरी लाइब्रेरी आदि पर इसकी निर्भरता बहुत कम है। यह बीएसडी, लिनक्स, Mac OS X, सोलैरिस और विण्डोज आदि प्रचालन तंत्रों के लिये उपलब्ध है।
रचनाकार | Enrico Tröger |
---|---|
डेवलपर | Geany authors |
पहला संस्करण | अक्टूबर 19, 2005 |
आखिरी संस्करण |
1.25 / जुलाई 12, 2015 |
प्रोग्रामिंग भाषा | C |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Cross-Platform |
प्रकार | IDE |
लाइसेंस | GNU GPL v2 or later[1] |
वेबसाइट |
www |
इसकी कुछ विशेषताएँ-
(१) मुक्तस्रोत निःशुल्क प्रोग्राम
(२) लिनक्स, विण्डोज, मैक आदि सबके लिये उपलब्ध
(३) स्थायित्व प्राप्त कर चुका है, पहला संस्करण २००५ में आया था।
(४) देवनागरी के लिये इसमें अच्छी बात यह है कि मात्राओं को व्यंजनों से अलग अयवय मानकर चलता है। अर्थात 'कि' में से आप केवल 'छोटी इ की मात्रा' को चुन सकते हैं, कॉपी कर सकते हैं, डिलीट कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको केवल मात्रा मिटाना था किन्तु उसके साथ व्यंजन वर्ण भी मिट गया।
(५) देवनागरी का प्रदर्शन (रेण्डरिंग) भी अच्छा है।
(६) इसमें छोटे-छोटे औजार हैं - शब्दों की संख्या गिगना, वर्णों की संख्या गिगना तथा सम्पादन से सम्बन्धित छोटी-छोटी अनेक सुविधाप्रद औजार
(७) खोजो-पाओ-बदलो : साधारण खोजो-पाओ के साथ रेगुलर एक्सप्रेशन वाला खोजो-बदलो जो देवनागरी के साथ भी त्रुटिरहित कार्य करता है।
(८) डाउनलोड साइज : ३ मेगाबाइट से कम : छोटा और तेज प्रोग्राम है।
(९) प्रोग्राम के विकास के लिये अनेक सुविधाएँ।
(१०) आयताकार ब्लॉक कॉपी करने की सुविधा।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.