Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
एश्ली जिनी पार्क (जन्म 6 जून 1991) अमरीकी अभिनेत्री और संगीतकार हैं। वे नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज़ एमिली इन पेरिस में निभाई गई अपनी भूमिका मिंडी चेन के लिए सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं। उन्होंने ब्रॉडवे म्यूज़िकल मीन गर्ल्स में ग्रेटचेन विएनर्स की भूमिका निभाई जिसके लिए उनका नामांकन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर टोनी अवार्ड के लिए किया गया था।
एश्ली पार्क | |
---|---|
2023 में एश्ली | |
जन्म |
6 जून 1991 ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका |
शिक्षा | मिशिगन विश्वविद्यालय (बैचलर ऑफ़ फ़ाइन आर्ट) |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2009–वर्तमान |
संबंधी | टस्टिन एच मिन |
एश्ली ने वर्ष 2015 में द किंग एंड आई (थियेटर नाटक) में अभिनय किया।[1] एडेल लिम के निर्देशन में बनी पहली फिल्म जॉय राइड में उन्होंने अभिनय भी किया है। इसके अलावा वे बीफ और ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग में भी अभिनय कर चुकी हैं।
एश्ली पार्क का जन्म ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। उनका पालन-पोषण एन आर्बर, मिशिगन में हुआ।[2] वे कोरियाई मूल की हैं और अभिनेता जस्टिन एच मिन की दूसरी चचेरी बहन हैं।
एश्ली को तीन वर्ष की आयु में नृत्य-कला सीखने के लिए ओशनसाइड डांस अकादमी में प्रवेश दिलाया गया। पांच वर्ष की आयु में ही उन्होंने पियानो सीखना शुरु कर दिया था। उन्होंने मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के दौरान अभिनय करना शुरु कर दिया था। वर्ष 2003 में उन्होंने इंटरलोचन समर आर्ट्स कैंप में भी भाग लिया। एश्ली ने पायनियर हाई स्कूल में अध्ययन के दौरान थिएटर और गायन दोनों में भाग लिया। उन्होंने पायनियर हाई स्कूल, सोलफेज में महिलाओं के एक कैपेला समूह की सह-स्थापना की, जिसने 2009 में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.