Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उड़न गिलहरी (Flying squirrel), जो वैज्ञानिक भाषा में टेरोमायनी (Pteromyini) या पेटौरिस्टाइनी (Petauristini) कहलाये जाते हैं, कृंतक (रोडेंट, यानि कुतरने वाले जीव) के परिवार के जंतु हैं जो पाल-उड़ान (ग्लाइडिंग) की क्षमता रखते हैं। इनकी विश्व भर में ४४ जीववैज्ञानिक जातियाँ हैं जिनमें १२ जातियाँ भारत में पाई जाती हैं।
उड़न गिलहरी Flying squirrel | |
---|---|
नमदाफा उड़न गिलहरी | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | कृंतक (Rodentia) |
कुल: | स्क्यूरिडी (Sciuridae) |
उपकुल: | स्क्यूरिनी (Sciurinae) |
वंश समूह: | टॅरोमायइनि ब्रैन्ट, १८५५ |
प्रजाति | |
ऍअरटिस |
वनों में इनका जीवनकाल लगभग ६ वर्ष का होता है लेकिन बन्दी अवस्था में (जैसे चिड़ियाघर में) इनका जीवनकाल १५ साल तक का हो सकता है। परभक्षियों की वजह से शावकों की मृत्यु दर काफ़ी ऊँची होती है। प्राय: यह प्राणी निशाचर होता है।
इस प्राणी के आगे और पीछे के पैरों के बीच खाल की एक झिल्ली होती है। यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ में जाने के लिए अपने पैर फैलाकर कूद जाते हैं और उड़ने वाले पशु-पक्षियों की तरह दूर तक चले जाते हैं, लेकिन यह अपने पैर फैलाकर ग्लाइड करते हैं, उड़ते नहीं हैं।
भारत में उड़न गिलहरी की १२ जातियाँ पाई जाती हैं जो इस प्रकार हैं:
उपर्युक्त १० जातियों के अलावा हाल ही में भारत में दो और जातियाँ पाई गई हैं जो इस प्रकार हैं:-
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.