Loading AI tools
प्रथम सफल चंद्रमा मिशन विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अपोलो 11 वह अंतरिक्ष उड़ान थी जिसने चंद्रमा पर पहले इंसान,[7] नील आर्मस्ट्रांग और ऐडविन "बज़" ऐल्ड्रिन जुनियर को 20 जुलाई 1969 को अन्तरराष्ट्रीय समय के अनुसार 20:17:39 बजे उतारा था।[8] संयुक्त राज्य अमेरिका का यह मिशन मानव इतिहास व अन्तरिक्ष अनुसन्धान के इतिहास में एक बडी उपलब्धी के रूप में देखा जाता है।[9]
नील आर्मस्ट्रांग चांद की सतह पर कदम रखने वाले पहले इंसान बनने के लिए सीढ़ी से उतरे | |||||
मिशन प्रकार | मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग | ||||
---|---|---|---|---|---|
संचालक (ऑपरेटर) | NASA[1] | ||||
कोस्पर आईडी |
| ||||
सैटकैट नं॰ |
| ||||
मिशन अवधि | 8 days, 3 hours, 18 minutes, 35 seconds | ||||
अंतरिक्ष यान के गुण | |||||
अंतरिक्ष यान |
| ||||
निर्माता |
| ||||
लॉन्च वजन | 100,756 पौंड (45,702 कि॰ग्राम) | ||||
लैंडिंग वजन | 10,873 पौंड (4,932 कि॰ग्राम) | ||||
चालक दल | |||||
चालक दल संख्या | 3 | ||||
सदस्य |
| ||||
कॉल साइन |
| ||||
मिशन का आरंभ | |||||
प्रक्षेपण तिथि | July 19, 1969, 13:32:00 UTC | ||||
रॉकेट | Saturn V SA-506 | ||||
प्रक्षेपण स्थल | Kennedy LC-39A | ||||
मिशन का अंत | |||||
लैंडिंग तिथि | July 20, 1969, 16:50:35 UTC[2] | ||||
लैंडिंग स्थल |
North Pacific Ocean 13°19′N 169°9′W[2] | ||||
कक्षीय मापदण्ड | |||||
निर्देश प्रणाली | Selenocentric | ||||
परिधि (पेरीएपसिस) | 100.9 किलोमीटर (54.5 समुद्री मील)[3] | ||||
उपसौर (एपोएपसिस) | 122.4 किलोमीटर (66.1 समुद्री मील)[3] | ||||
झुकाव | 1.25 degrees[3] | ||||
अवधि | 2 hours[3] | ||||
युग | July 19, 1969, 21:44 UTC[3] | ||||
Lunar ऑर्बिटर | |||||
अंतरिक्ष यान कम्पोनेंट | Command/Service Module | ||||
कक्षीय निवेशन | July 19, 1969, 17:21:50 UTC[4] | ||||
दिवंगत की कक्षा | July 22, 1969, 04:55:42 UTC[4] | ||||
कक्षायें | 30 | ||||
Lunar लैंडर | |||||
अंतरिक्ष यान कम्पोनेंट | Lunar Module | ||||
लैंडिंग तारीख | July 20, 1969, 20:18:04 UTC[5] | ||||
वापसी लांच | July 21, 1969, 17:54 UTC | ||||
लैंडिंग साइट | Mare Tranquillitatis 0.67408°N 23.47297°E[6] | ||||
नमूना वजन | 21.55 किलोग्राम (47.51 पौंड) | ||||
भूतल अतिरिक्तवाहन गतिविधि | 1 | ||||
अतिरिक्तवाहन गतिविधि अवधि | 2 hours, 31 minutes 40 seconds | ||||
LM के साथ डॉक | |||||
डॉक तारीख | July 16, 1969, 16:56:03 UTC[4] | ||||
अडॉक तारीख | July 20, 1969, 17:44:00 UTC[4] | ||||
LM ascent stage के साथ डॉक | |||||
डॉक तारीख | July 21, 1969, 21:35:00 UTC[4] | ||||
अडॉक तारीख | July 21, 1969, 23:41:31 UTC[4] | ||||
Left to right: Armstrong, Collins, Aldrin
|
19 जुलाई 1969 को मेरिट आइलैंड में स्थित कैनेडी स्पेस सेण्टर लाँच काम्प्लेक्स 39 से उड़ान भरने वाला अपोलो 11 नासा के अपोलो अभियान का पाँचवाँ मानवीय मिशन व तीसरा चन्द्र अभियान था। इसके कर्मीदल के रूप में आर्मस्ट्रांग कमांडर व बज़ एल्ड्रिन लुनार माड्यूल पायलट और माइकल कॉलिन्स कमांड मॉड्युल पायलट थे। आर्मस्ट्रांग और ऐल्ड्रिन चंद्रमा पर ट्रैंक्विलिटी के सागर (Sea of Tranquillity) में उतरे और चाँद पर 21 जुलाई को कदम रखने वाले पहले इंसान बन गए। उनका लुनार मॉड्युल इगल 21 घंटे व 31 मिनट चाँद की प्रष्ठभूमी पर रहा और कॉलिन्स कमांड सर्विस मॉड्युल कोलंबिया में चाँद के ऊपर बने रहे। 24 जुलाई को तीनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर प्रशांत महासागर में उतरे और अपने साथ 21.5 किलोग्राम के चाँद के नमूने लाए।
अपोलो 11 ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ़. केनेडी का चाँद पर सोवियत युनिन से पहले उतरने का सपना साकार कर दिया जिसकी उन्होने 1961 में गुज़ारिश की थी।
इसके बाद 1969 से 1972 के मध्य में छः अपोलो मिशन चाँद पर भेजे गए जिसमें से पाँच चाँद पर उतरने में सक्षम रहे।
पद | अन्तरिक्षयात्री |
---|---|
कमाण्डर | नील आर्मस्ट्रांग दूसरी अन्तरिक्ष उड़ान |
कमाण्ड मॉड्युल पायलट | माइकल कॉलिन्स दूसरी अन्तरिक्ष उड़ान |
लुनार मॉड्युल पायलट | बज़ एल्ड्रिन दूसरी अन्तरिक्ष उड़ान |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.