शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप
Remove ads
Remove ads

स्कैन्डिनेवियाई प्रायद्वीप (स्वीडिश: Skandinaviska halvön; नॉर्वेजियाई: Den skandinaviske halvøy; फ़िनिश: Skandinavian niemimaa; उत्तरी सामी: ?; रूसी: Скандинавский полуостров, Skandinavsky poluostrov) उत्तरी यूरोप महाद्वीप का एक प्रायद्वीप है, जिसमें मुख्यतः स्वीडन की मुख्यभूमि, नॉर्वे की मुख्यभूमि (रूस के सीमावर्ती कुछ तटीय क्षेत्रों को छोड़कर) एवं फिनलैंड का उत्तर-पश्चिमी भाग आते हैं। इनके साथ साथ ही रूस के पेचेंग्स्की जिले के पश्चिम का एक संकर भाग भी इस में माना जाता है। [1] इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये देश नॉर्डिक देश भी कहलाते हैं।[2]

Thumb
उत्तरी यूरोप के स्कैण्डिनेविया प्रायद्वीप का रिलीफ़ मानचित्र

इस प्रायद्वीप का नाम स्कैंडिनेविया, डेनमार्क, स्वीडन एवं नॉर्वे के सांस्कृतिक क्षेत्र से व्युत्पन्न किया गया है। इस नाम का मूल प्रायद्वीप के दक्षिणतम भाग स्कैनिया से आया है जो एक लम्बे अन्तराल से डेनमार्क के अधिकार में रहा है, किन्तु वर्तमान में स्वीडन अधिकृत है।[3][4][5][6] ये लोग मूल रूप से उत्तर जर्मनिक भाषाएं बोलते हैं जिनमें से प्रमुख भाषाएं हैं: डेनिश भाषा, नॉर्वेजियाई भाषा एवं स्वीडिश भाषा। वैसे इनके अतिरिक्त फ़ारोईज़ एवं आइसलैण्डिक भाषा भी इसी समूह के अधीन आती है, किन्तु उनके बोले जाने वाले क्षेत्र को स्कैंडिनेविया में नहीं गिना जाता है।

स्कैण्डिनेवियाई प्रायद्वीप यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है एवं यह बल्कान प्रायद्वीप, आईबेरियाई प्रायद्वीप एवं इतालवी प्रायद्वीपों से भी बड़ा है। हिम युग के समय अंध महासागर का जलस्तर इतना गिर गया कि बाल्टिक सागर एवं फिनलैंड की खाड़ी गायब ही हो गये थे एवं उन्हें घेरे हुए वर्तमान देशों जैसे, जर्मनी, पोलैंड एवं अन्य बाल्टिक देश तथा स्कैंडिनेविया की सीमाएं सीधे-सीधे एक दूसरे से मिल गयी थीं।

Remove ads

परिचय

स्कैंडिनेविया लगभग ५५ अंश से ७१ अंश उत्तरी अक्षांश और ५ अंश से ३१ अंश पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित एक प्राचीन पठार है। इसमें नार्वे तथा स्वीडेन सम्मिलित हैं। इसकी ढाल सामान्यत: पूर्व की ओर है। इसका क्षेत्रफल लगभ ४६२६२५ वर्ग किमी है। यहाँ की जलवायु पश्चिम से पूर्व क्रमश: पश्चिमी यूरोप तुल्य एवं ठंडी महाद्वीपीय है। यहाँ शंकुधारी वनों की प्रचुरता है। झीलों तथा पूर्वोन्मुखी प्रपाती नदियों की अधिकता है।

दुग्धशालाओं के अतिरिक्त गेहूँ, जौ, राई (घास), आलू और चुकंदर आदि यहाँ की कृषि की उपजें हैं। जलप्रपातों की सस्ती बिजली के अतिरिक्त स्थान स्थान पर लोहा, ताँबा, चाँदी, गंधक, सीसा, जस्ता और सोना आदि मिलते हैं। जनसंख्या अधिकांशत: दक्षिणी भाग में है। लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि, दूध, मछली, जंगली, स्थानीय खनिज एवं शिल्प संबंधी है। प्रायद्वीप में जरूरत से अधिक उत्पन्न वस्तुओं का निर्यात तथा आवश्यक वस्तुओं का आयात होता है। ओस्लो, स्टॉकहोम, वरजन, नारविक और गोटेबर्ग प्रमुख नगर हैं।


Remove ads

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

Loading content...

बाहरी कड़ियाँ

Loading content...

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads