Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
संजीव गोयनका (जन्म २९ जनवरी १९६१)[7] एक भारतीय अरबपति उद्यमी हैं।[8] वह आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष और शुरुआती चरण के निवेशक हैं। $६ अरब संपत्ति आधार और $४.३ अरब राजस्व के साथ इस बहुराष्ट्रीय समूह का मुख्यालय कोलकाता में है। वे आईपीएल क्रिकेट टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स[9] और आईएसएल फुटबॉल टीम मोहन बागान सुपर जाइंट के भी मालिक हैं।[10] फोर्ब्स २०२२ की रिपोर्ट के अनुसार[11] वे भारत के ८३वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया में कुल मिलाकर १२३८वें स्थान पर हैं। वे पद्म पुरस्कार समिति २०२३ के सदस्य भी थे।
इस जीवनी लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त सन्दर्भों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख को बेहतर बनाने में मदद करें। जीवित व्यक्तियों के बारे में विवादास्पक सामग्री जो स्रोतहीन है या जिसका स्रोत विवादित है तुरंत हटाई जानी चाहिये, खासकर यदि वह मानहानिकारक अथवा नुकसानदेह हो। (March 2022) |
संजीव गोयनका | |
---|---|
२००९ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में संजीव गोयनका | |
जन्म |
29 जनवरी 1961 कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा की जगह | सेंट जेवियर्स महाविद्यालय, कोलकाता |
पेशा | अध्यक्ष, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, मोहन बागान के मालिक |
बोर्ड सदस्यता |
|
जीवनसाथी | प्रीति गोयनका[3] |
बच्चे | अवर्ना और शाश्वत [4] |
माता-पिता |
|
संबंधी | हर्ष गोयनका (भाई) |
पुरस्कार | बांगा विभूषण (२०१५)[6] |
गोयनका का जन्म एक मारवाड़ी परिवार में व्यवसायी सुशीला देवी गोयनका और राम प्रसाद गोयनका के घर हुआ और उनका पालन-पोषण कोलकाता में हुआ।
सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता के पूर्व छात्र, गोयनका ने १९८१ में बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की।[12]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.